ब्रेकिंग
Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर
देश

अब भी अल्प वर्षा की चपेट में दो दर्जन से ज्यादा तहसील, बघेल कर सकते हैं राहत की घोषणा

रायपुर: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में करीब सप्ताह भर से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इसके बावजूद करीब दो दर्जन से ज्यादा तहसीलों में सूखे का खतरा मंडरा रहा है। अगस्त में मानसून की दगाबाजी को देखते हुए सरकार ने सभी जिलों से सात सितंबर की स्थिति में रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्थिति की समीक्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि जिन तहसीलों में हालत ज्यादा गंभीर हैं, वहां के लिए सरकार कुछ राहत की घोषणा कर सकती है।

राजस्व विभाग के अफसरों ने बताया कि कांकेर जिले में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। वहां की सभी तहसीलों में औसत से कम बारिश हुई है। रिपोर्ट के अनुसार बीजापुर जिले में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, रायपुर के आरंग तहसील में अब तक औसत से केवल 39 फीसद ही बारिश हो पाई है जो प्रदेश में सबसे कम है। जानकारों के अनुसार औसत से 30 फीसद कम बारिश को अल्प वर्षा की श्रेणी में रखा जाता है।

धान के लिए फायदेमंद है मौजूदा बारिश

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. जीके दास के अनुसार राज्य में लगभग 38 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है। अगस्त में जहां बारिश नहीं हुई वहां बयासी और रोपाई प्रभावित हुई। लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश हुई जो पौधों को जीवत रखने के लिए पर्याप्त थी। इससे धान के पौधे बचे रहे, लेकिन मोटे नहीं हुए।

पानी नहीं गिरने से जमीन के ऊपर दरार दिखती है, लेकिन जमीन के नीचे नमी रहती है। इससे धान को नमी मिलती रहती है। डा. दास ने कहा कि अब ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है ऐसे में किसानों को अगर खेत में खरपतवार है तो उसे तुरंत साफ करके यूरिया का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी उम्मीद है कि पानी गिरेगा। एक दो सप्ताह में पानी रह जाता है तो धान की फसल संभल जाएगी। जहां पानी नहीं गिर रहा है वहां थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

जिला प्रभावित तहसील वर्षा का औसत

सूरजपुर प्रतापपुर 55.8

बलरामपुर राजपुर 55.5

रायपुर आरंग 39.2

गरियाबंद छुरा 61.2

महासमुंद सरायपाली 54.1

बसना 67.5

पिथौरा 48.6

धमतरी नगरी 67.9

रायगढ़ रायगढ़ 64.8

पुसौर 66.9

राजनांदगांव डोंगरगढ़ 66.8

राजनांदगांव 67.8

छुरिया 64.8

बालोद गुंडरदेही 65.8

बालोद 61.7

बस्तर बकावंड 50.3

कांकेर कांकेर 51.9

नरहरपुर 69.3

चारामा 58.7

भानुप्रतापपुर 57.1

अंतागढ़ 58.1

कोयलीबेड़ा 68.7

दुर्गू कोंदल 42.8

दंतेवाड़ा कुंआकोंडा 64.9

बीजापुर भोपालपटनम 59.1

भैरमगढ़ 64.3

उसूर 59.6

Related Articles

Back to top button