ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

बसपा मुखिया मायावती ने विधायक मुख्तार अंसारी का टिकट काटा, अब मऊ से भीम राजभर पार्टी के प्रत्याशी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दागी या दबंग प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में टिकट देने वाली पार्टियों के सामने बड़ी नजीर पेश की है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मऊ से पार्टी के विधायक माफिया मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया है। मायावती ने यह भी ऐलान किया कि किसी भी माफिया को टिकट नहीं दिया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जोरदार ढंग से जुटी बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को अपना पहला प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। बसपा ने आजमगढ़ मंडल के मऊ से विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के स्थान पर भीम राजभर को पार्टी ने मऊ से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भीम राजभर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मौजूदा विधायक मुख्तार अंसारी को फिर टिकट न देने का फैसला करते हुए कहा है कि अबकी पार्टी का प्रयास होगा कि किसी बाहुबली और माफिया को चुनाव न लड़ाया जाए।

मायावती ने शुक्रवार को तीन ट्वीट किया है। मायावती ने कहा कि अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में हमारा प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। आजमगढ़ मंडल की मऊ विधानसभा सीट से अब विधायक मुख्तार अंसारी नहीं भीम राजभर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी नेतृत्व ने बसपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भीम राजभर के नाम को मऊ से फाइनल किया है।

jagran

मायावती ने कहा कि जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वह पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बीएसपी का संकल्प ‘कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही उत्तर प्रदेश की तस्वीर को भी अब बदल देने का है। जिससे प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है।

Related Articles

Back to top button