ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

ओडिशा के कलाकार की सुंदर कलाकृति, 5621 माचिस की तीलियों से तैयार की बप्‍पा की मूर्ति

पुरी। ओडिशा के पुरी में रहने वाले एक कलाकार ने शुक्रवार से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव (Ganesh Chaturthi Festival) के लिए माचिस की तीलियों (Matchsticks) से भगवान गणेश (Lord Ganesha) की एक मूर्ति तैयार की है। गणेश जी की ये सुंदर कलाकृति 23 इंच लंबी और 22 इंच चौड़ी है। इसे बनाने में 5621 माचिस की तीलियों का प्रयोग किया गया है। कलाकार सास्वत साहू ( Saswat Sahu) ने एएनआई को बताया कि गणेश जी की इस अनोखी मूर्ति को तैयार करने में उन्हें आठ दिन का समय लगा है।

कलाकार सास्वत का कहना है कि “वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी के कारण, गणेश चतुर्थी का पर्व अब प्रतिबंधों के बीच मनाया जा रहा है जिससे सामूहिक स्‍थानों पर होने वाली भीड़भाड़ खत्‍म हो चुकी है। इसलिए मैंने में भी कुछ नया करने का विचार आया और मैंने माचिस की तीलियों से बप्‍पा की नायाब प्रतिमा तैयार की है। महामारी के बीच मैं अपने घर में अब इस मूर्ति की ही पूजा करूंगा। दस दिन तक चलने वाले इस उत्‍सव की शुरुआत आज (10 सितंबर) गणेश चतुर्थी से हो रही है। ये पर्व पूरे देश में ही बहुत धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें लाखों भक्त भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के लिए मंडलों में शामिल होते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व की रौनक देखने लायक होती है लेकिन कोरोना महामारी ने पर्व का रंग फीका कर दिया है।

शिल्पकार संजय ने कील, कैसेट कवर और सुपारी से तैयार की गणपति की मूर्तियां

इसी तरह महाराष्ट्र के नासिक में रहने वाले एक शिल्पकार संजय भी कील, कैसेट कवर और सुपारी से गणपति जी की छोटी-छोटी सुंदर मूर्तिया तैयार करते हैं। संजय बीते 22 वर्षों से इस व्‍यवसाय में हैं और अब तक कुल 33,500 मूर्तियों का निर्माण कर चुके हैं। इन मूर्तियों का आकार 3 से 5 इंच के बीच होता है। संजय की नासिक में एक वर्कशाप और स्‍टोर हैं जहां वह पिछले कई वर्षो से अपने कार्य को विस्‍तार देते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button