ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

Ind vs Eng: बाद में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच, टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला आखिरी टेस्ट मैच कैंसल कर दिया गया। भारतीय खेमे में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से ये फैसला लिया गया। बेशक इस टेस्ट मैच को ईसीबी और बीसीसीआइ की सहमति से कैंसल कर दिया गया, लेकिन इसे बाद में खेला जा सकता है। अब बीसीसीआइ ने ईसीबी को इस टेस्ट मैच को बाद में फिर से आयोजित करने की पेशकश की है। दोनों बोर्ड इस टेस्ट मैच को फिर से शेड्यूल करने के लिए एक विंडो खोजने की दिशा में काम करेंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआइ के सेक्रेटरी जय शाह ने दी।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों के नतीजे 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नाटिंघम में बारिश की वजह से ड्रा हो गया था, लेकिन फिर दूसरे ही मैच में भारत ने इंग्लैंड को लार्ड्स में मेजबान टीम को 151 रन के अंतर से हरा दिया था। इसके बाद तीसरा टेस्ट मैच लीड्स में खेला गया जहां इंग्लैंड में शानदार वापसी की और भारत को पारी व 76 रन से हराया। चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर से टीम इंडिया ने पटलवार करते हुए इंग्लैंड की टीम को 157 रन से हराते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। हालांकि पांचवां मैच भारतीय खेले में बढ़ रहे कोविड-19 केस को देखते हुए रद कर दिया गया ताकि खिलाड़ी इससे प्रभावित नहीं हो सकें। अब तक भारतीय खेमे में सिर्फ सपोर्ट स्टाफ ही पाजिटिव हुए थे जिसमें टीम के कोच रवि शास्त्री भी शामिल थे।

रोहित व बुमराह ने मारी बाजी

इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने चार मैचों की 8 पारियों में 52.57 की औसत से 368 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल था तो वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर केएल राहुल रहे जिन्होंने 315 रन बनाए। विराट कोहली ने इस टेस्ट सीरीज में 218 रन बनाए। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने 4 मैचों में कुल 18 विकेट हासिल किए।

Related Articles

Back to top button