ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
खेल

लंदन में आर्सेनल के दो फुटबाल खिलाड़ियों पर हमला, वीडियो में देखें कैसे किया मुकाबला

लंदन : इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के खिलाड़ी मेसुट ओजिल और साद कोलासिनाक पर यहां दो हथियारबंद लोगों ने हमला कर खिलाड़ियों से कार छीनने की कोशिश की। शुक्रवार को एक वीडियो फुटेज सामने आई है जिसमें कोलासिनाक, ओजिल की कार में से बाहर निकल रहे हैं और दो लोगों से हाथापाई कर रहे हैं जिनके पास चाकू हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों कारचोर बाइक पर सवार हैं और चेहरे ढंके हुए हैं तथा चाकू लेकर धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीबीसी ने चश्मदीदों के हवाले से लिखा कि मोपेड से आए चोरों की गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।

Goal

✔@goal

An incident took place in London today where Arsenal’s Mesut Ozil was the victim of an attempted car-jacking.

Footage appears to show Sead Kolasinac fighting off attackers.

Arsenal comment: ”We have been in contact with both players and they are fine.”

Embedded video

5,618 people are talking about this
रिपोर्ट के मुताबिक, ओजिल ने कार से बाहर निकलने के बाद पास ही के तुर्की के एक रेस्टोरेंट में शरण ली। क्लब ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि दोनों खिलाड़ियों से संपर्क किया गया है और दोनों इस समय सही स्थिति में हैं। कोलासिनाक ने ओजिल के साथ हंसने की मुद्रा में एक फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘‘लगता है कि हम दोनों अच्छे हैं।’’ ऐसा पहली बार नहीं है कि लंदन में फुटबाल खिलाड़ी पर हमला हुआ हो। 2016 में उस समय वेस्ट हैम युनाइटेड के लिए खेलने वाले एंडी कारोल जब ट्रेनिंग से घर लौट रहे थे तो उन्हें बंदूक से डराया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button