ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
खेल

SLvsBAN : मलिंगा का आखिरी मैच रह शानदार, जाते-जाते बना डाला ये बड़ा रिकार्ड

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को 91 रनों से मात दे अपने बेहतरीन तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विजयी विदाई दी है। यह मैच मलिंगा का आखिरी मैच था जिसमें उन्होंने तीन विकेट लेकर वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के अनिल कुंबले को पीछे किया है। कुंबले के वनडे में 337 विकेट हैं, जबकि मलिंगा ने अपने वनडे करियर का अंत 338 विकेटों के साथ किया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे।

उसके लिए कुशल परेरा ने 111 और एंजेलो मैथ्यूज ने 48 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की टीम 41.4 ओवरों में 223 रनों पर ही ढेर हो कर मैच हार गई। श्रीलंका के लिए मलिंगा के अलावा नुवान प्रदीप ने तीन विकेट लिए। धनंजय डी सिल्वा ने दो और लाहिरू कुमारा ने एक विकेट अपने नाम किया। बांग्लादेश के लिए मुश्फीकुर रहीम ने 67 और सब्बीर रहमान ने 60 रनों का योगदान दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button