ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
विदेश

इस देश में आया जबरदस्त भुकंप, जमीन में समाये 8 जिंदा लोग

मनीलाः फिलीपींस के उत्तरी बातानेस के द्वीपों में शनिवार को भोर से भूकंप के कई झटकों के कारण करीब आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 60 अन्य घायल हो गए।एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने भूकंप के बाद के झटकों की चेतावनी देते हुए लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा है।

रिक्टर पैमाने पर मापे गए 5.4 से 5.9 तीव्रता वाले भूकंप से कई चर्चों और रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है।अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान चलाने के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इतबायत शहर के नजदीक बातानेस के द्वीपों में भोर में आए पहले भूकंप के बाद घंटेभर के अंतराल पर कई भूकंप आए।

स्थानीय समयानुसार पहला भूकंप भोर में 4.16 बजे महसूस किया गया और आखिरी भूकंप, जिसकी तीव्रता 5.7 थी, वह सुबह 9.24 बजे महसूस किया गया। फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के साथ ही स्थित है, जो उच्च ज्वालामुखीय और भूकंपीय गतिविधि वाला क्षेत्र है। यहां हर साल करीब 7,000 झटके आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button