ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
विदेश

फ्रांस के डिजिटल टैक्स के बदले अब ट्रंप उठाने वाले ये कदम

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह फ्रांस के डिजिटल टैक्स के बदले में उसके फ्रेंच वाइन पर शुल्क लगाएंगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उन्हें (फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्यूएल मैक्रों को) कहा कि ऐसा न करें, क्योंकि यदि आप ऐसा करेंगे, मैं आपके वाइन पर कर लगाउंगा-आप चाहे इसे प्रशुल्क कहें या कर। हम इसे अभी तय कर रहे हैं।’’ व्हाइटहाउस के प्रवक्ता जुड डीरे के अनुसार, ट्रंप ने इससे पहले मैक्रों से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने हॉरमूज जलडमरूमध्य के रास्ते वाणिज्यक जलयानों की आवाजाही पर ईरान की निरंतर खतरा, डिजिटल कर लगाने के फ्रांस के निर्णय तथा आगामी जी7 शिखर सम्मेलन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के एक सवाल के जवाब में कहा कि वह वहां की वाइन पर अमेरिका में कर लगा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस ने हमारी कंपनियों पर कर लगा रहा है। आप यह जानते हैं। यह गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिये था। अत: अब मैं भी ऐसा कर सकता हूं।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं वैसे तो वाइन पीता नहीं पर मैंने हमेशा अमेरिकी वाइन को फ्रांस की वाइन के मुकाबले ज्यादा पसंद किया है। वे जैसा दिखती हैं, मैं बस उस आधार पर पसंद करता हूं। ठीक? लेकिन अमेरिकन वाइन शानदार होती हैं। जब उन्होंने हमारी कंपनियों पर टैक्स लगाने की शुरूआत कर ठीक काम नहीं किया है।’’

मैक्रों के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्हें यह नहीं करना चाहिये था। वे हमेशा अमेरिका का फायदा उठाते रहे हैं पर मेरे राष्ट्रपति रहते हुए यह नहीं चलने वाला।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button