ब्रेकिंग
सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर
मनोरंजन

पहले ही दिन ओंधे मुंह गिरी कृति-दिलजीत की ‘अर्जुन पटियाला’, सिल्वर स्क्रीन पर नहीं चला जादू

शुक्रवार 26 जुलाई यानि कि कल सिनेमाघर में कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला रिलीज की गई। जिसने पहले दिन बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की। बता दें, अर्जुन पटियाला सिल्वर स्क्रीन पर कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म की कमजोर स्टोरी और औसत अभिनय ने इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को सुस्त बना दिया।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1 से 1.80 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। रोहित जुगराज के डायरेक्शन में बनीं अर्जुन पटियाला को पहले दिन देशभर में 5 से 10 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी। माना जा रहा है कि इवनिंग और नाइट शोज को मिलाकर फिल्म ने लगभग 1.80 करोड़ का बिजनेस किया है।

कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों से सजी कॉमेडी ड्रामा अर्जुन पटियाला पर्दे पर लोगों को हंसाने और उनका मनोरंजन करने में नाकामयाब रही। फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद जिस तरह की उम्मीदें दर्शकों को थी वह धराशायी हो गई। पब्ल‍िक और क्रिटिक्स दोनों की ओर से फिल्म को नेगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button