ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

‘रातों-रात में ऐसा क्या हुआ की Dhoni को टीम इंडिया का मेंटर बना दिया गया’, भारतीय क्रिकेटर ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का मेंटर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। बीसीसीआइ ने इस इवेंट के लिए टीम इंडिया की घोषणा करते समय ही इस बात का एलान किया। बीसीसीआइ सचिन जय शाह ने भी बताया था कि, टीम इंडिया के लिए मेंटर की भूमिका निभाने के लिए धोनी भी तैयार हो गए हैं। धौनी के मेंटर बनाए जाने से क्रिकेट फैंस व ज्यादातर पूर्व क्रिकेटर्स भी काफी खुश हैं, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने इसे लेकर सवाल उठा दिए।

अजय जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए कहा कि, वह इस कदम के पीछे के मकसद को समझ नहीं पाए। जडेजा ने कहा कि, यह मेरे लिए समझना असंभव है और मैं दो दिनों से सोच रहा हूं कि क्या सोच हो सकती है। मैं एमएस धोनी की बात नहीं कर रहा हूं, उनके पास जो समझ है या वह कितने उपयोगी हो सकते हैं, मैं उस ओर नहीं जा रहा हूं। यह ऐसा था जैसे आपने रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे से आगे भेज दिया, व्यक्ति सोचता है कि ऐसा क्यों किया गया है।

जडेजा ने आगे कहा कि, ‘मैं इससे हैरान हूं। मेरे से बड़ा धौनी का कोई फैन नहीं है। मेरा मानना है कि, धोनी पहले ऐसे कप्तान थे जिन्होंने टीम से जाने से पहले अगला कप्तान बना दिया।’ जडेजा ने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि भारत ने विराट कोहली और रवि शास्त्री के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसलिए आगामी टी20 विश्व कप के लिए एक मेंटर की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने कहा कि, ‘टीम के पास एक कोच है जिसने इस टीम को वर्ल्ड नंबर वन बनाया है। अब रातों-रात ऐसा क्या हो गया कि, टीम को एक मेंटर की आवश्यकता पड़ गई। यह सोच मुझे थोड़ा हैरान कर रही है।’

जडेजा ने कहा कि, मैं अब जिस भारतीय क्रिकेट को देख रहा हूं वो अलग तरीके से काम कर रहा है। धोनी इसे अलग तरीके से चलाते थे और वो स्पिनर्स के साथ खेलते थे। वो कभी चार तेज गेंदबाजों के साथ नहीं उतरते थे। इंग्लैंड में भारतीय टीम इसके उलट चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर रही थी। एक व्यक्ति एक तरह से सोचता है तो दूसरा दूसरे तरीके से सोचता है और शायद यह दोनों को मिलाने का प्रयास है।

Related Articles

Back to top button