ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

UP में सरयु नदी का कहर, 20 यात्रियों से भरी नाव पलटी

उत्तर प्रदेशः यूपी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बरसात के मौसम में हर जगह पानी भरा है और ऐसे में नदियां उफान पर है। इसी के चलते एक बड़ा हादसा यूपी में हो गया। यहां पर एक नाव में 20 सवार लोग थे और यात्रियों से भरी हुई नाव  सरयु नदी में पलट गई। नाव पलटने के बाद 4 किसान तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि 15 किसान अभी भी लापता बताये जा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी के मुताबिक, रविवार सुबह भारत-नेपाल सीमा के करीब लौकहीब गांव से 20 किसान धान की रोपाई करने नाव से सरयू नदी के पार जा रहे थे। बीच नदी में नाव पलट गई। इस हादसे में एक किसान का शव मिल गया है, जबकि 4 किसान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, बाकी लापता किसानों की तलाश की जा रही है।

जिलाधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। लापता लोगों की तलाश जारी है। इस समय नेपाली नदियों का पानी छोड़े जाने और रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण सरयू उफान पर है।इस बीच नदी के समीप बसे गांवों के लोग अपनी आजीविका के बंदोबस्त में जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। भारत नेपाल सीमा के करीब लौकहीब गांव मिहीपुरवा तहसील के मोतीपुर थाना अंतर्गत आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button