ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

यूएस दूतावास का कृषि सलाहकार दल खेतों का करेगा भ्रमण

रायपुर: नई दिल्ली स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास में पदस्थ प्रमुख कृषि सलाहकार डा. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए यूएस दूतावास के कृषि सलाहकार रान वेर्डांक ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. संजय कुमार पाटील से मुलाकात की। इस मौके पर डा. पाटील के साथ छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि के विकास, जलवायु परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव, फसल विविधिकरण तथा छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।

वहीं, शुक्रवार को यूएस दूतावास का प्रतिनिधि मंडल दुर्ग जिले का भ्रमण कर किसानों के खेतों में फसलों की स्थिति का जायजा लेगा। इस मौके पर इंगांकृवि के प्रबंध मंडल सदस्य आनंद मिश्रा, संचालक अनुसंधान डा. आरके बाजपेयी, निदेशक विस्तार डा. एससी मुखर्जी, सह-संचालक अनुसंधान डा. विवेक त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

बीजोत्पादन प्रकिया और फल परिरक्षण की ली जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य के शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और यहां संचालित उद्यानिकी विकास के कार्यो का अवलोकन करते हुए बीजोत्पादन प्रकिया और फल परिरक्षण संबंधी प्रशिक्षण की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि विभाग कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग के किसानों तक पहुंचाना एवं उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना ही एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए।

इस मौके पर शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल सहित उप संचालक उद्यान नारायण सिंह लावत्रे, सहायक संचालक उद्यान बाना पूजा कश्यप साहू, सहायक संचालक उद्यान प्रमुख उद्यान बीएस परिहार, सहायक संचालक उद्यान फल परिरक्षण विनय त्रिपाठी, सहायक संचालक उद्यान मिथलेश देवांगन समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button