ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

युवक का रास्ता रोककर मारपीट, जान से मारने दी धमकी

बिलासपुर। सिरगिट्टी के नयापारा में मोहल्ले के युवकों ने पार्टी कर वापस आ रहे दोस्तों को रोक लिया। इसके बाद पुरानी रंजिश पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मारपीट से घायल युवक ने उपचार के बाद गुस्र्वार की रात इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी के नयापारा में रहने वाले बालाजी साहू रोजी मजदूरी करते हैं।

11 सितंबर की रात 10 बजे से अपने दोस्त खगेश पटेल के साथ पार्टी के लिए बाहर गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक खराब हो गई। बाइक चालू करते समय मोहल्ले में रहने वाले दिलीप साहू और देवी रजक वहां पहुंच गए। उन्होंने पुरानी रंजिश पर बालाजी से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। दिलीप ने लाठी से बालाजी की पिटाई की। वहीं, दूसरी तरफ से देवी ने हाथ से मारपीट की।

इस दौरान उन्होंने बालाजी को मोहल्ला छोड़कर जाने के लिए कहा। साथ ही बीच-बचाव करने पर खगेश को भी धमकी दी। मारपीट से आहत युवक को खगेश ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद गुस्र्वार की रात बालाजी ने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पहले भी हो चुका है विवाद

पीड़ित बालाजी ने बताया कि आरोपित दिलीप और देवी से उनका पहले भी विवाद हो चुका है। इस दौरान मोहल्ले का मामला होने के कारण उन्होंने थाने में शिकायत नहीं की थी। इसके कारण आरोपित युवकों का हौसला बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने रास्ते में रोककर मारपीट कर दी।

Related Articles

Back to top button