ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, चंडीगढ़ पहुंची CID की टीम

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। CID की टीम आज  परमबीर सिंह को गैर जमानती वारंट का नोटिस देने के लिए चंडीगढ़ पहुंची, लेकिन परमबीर  CID के अधिकारियों के हाथ नहीं लगे। महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह द्वारा तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए इस साल मार्च में न्यायमूर्ति कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल के नेतृत्व में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। खबर के मुताबित आयोग ने परमबीर सिंह को अपने सामने पेश होने के लिए कई बार समन जारी किया था, लेकिन परमबीर एक बार भी पेश नही हुए।  इसके बाद आयोग ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

Bombay HC से परमबीर सिंह को बड़ा झटका
इससे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को गुरुवार को झटका देते हुए उनकी ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ दो प्रारंभिक जांच को रद्द करने के लिए अदालत की मंजूरी मांगी गई थी। याचिका को खारिज करते हुए न्यायाधीश न्यायमूर्ति संभाजी शिंदे और न्यायमूर्ति निजामुदीन जमादार की युगलपीठ ने याचिका को असमर्थनीय बताया और सिंह को एक उपयुक्त मंच से संपर्क करने की सलाह दी।

Related Articles

Back to top button