ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

5 से 10 साल में दूसरा अफगानिस्तान बन जाएगा केरल, जानें पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्यों कही ये बात

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) व विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील मोर्चा (यूडीएफ) पर चरमपंथी संगठनों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का तालिबानीकरण किया जा रहा है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो अगले पांच-दस वर्षो में केरल दूसरा अफगानिस्तान बन जाएगा।

भाजपा नेता ने कहा, ‘एलडीएफ व यूडीएफ केरल में चरमपंथ को बढ़ाने में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। पिछले 25 वर्षो से राज्य, खासकर कुछ क्षेत्रों का तालिबानीकरण किया जा रहा है। यह बहुत दुखद है। मैं एलडीएफ व यूडीएफ को चेतावनी देता हूं कि आग से न खेलें। इन परिस्थितियों से निपटने का प्रयास करें, वर्ना चरमपंथ की आग एक दिन पूरे राज्य को बड़ा नुकसान पहुंचाएगी।’

राज्यसभा सदस्य अल्फोंस ने कहा, ‘मैं केरल कैडर का आइएएस अधिकारी रहा हूं। वहां ऐसा कभी नहीं रहा। राज्य में शांति व सौहार्द रहा है। लोग भाईचारे के साथ रहते आए हैं, लेकिन ये दोनों गठबंधन चरमपंथ को बढ़ावा दे रहे हैं। उदाहरण के तौर पर यूडीएफ को ले लीजिए। कभी उसे नरमपंथी विचारधारा का माना जाता था, लेकिन आज वह कट्टर बन चुका है। कई चरमपंथी उसकी पनाह में फल-फूल रहे हैं। दूसरी तरफ, मुस्लिम मतों के चक्कर में एलडीएफ इन मसलों पर चुप्पी साधे है।’

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री मैटेरियल बताए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सपने देखने का हक सभी को है, चाहे वह सपना पीएम बनने का ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आखिरकार सच को स्वीकार कर लिया है कि राहुल गांधी फेल हो गए हैं और वे प्रधानमंत्री मैटेरियल नहीं बन सकते हैं, लेकिन यह कहते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री मैटेरियल के रूप में आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।

अल्फोंस ने कहा कि एक समय था जब पश्चिम बंगाल में एक ईमानदार नौकरशाही थी, लेकिन अब यह सबसे भ्रष्ट नौकरशाही है और अधिकांश भ्रष्टाचार ममता बनर्जी और उनके परिवार के सदस्यों के आशीर्वाद से ही होते हैं। अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं तो पहले उन्हें पश्चिम बंगाल को ठीक करना चाहिए और फिर प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button