ब्रेकिंग
Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार? दुर्गा पूजा में रांची वालों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने वसूला 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना Palamu Crime: तरहसी केस में DNA और FSL रिपोर्ट आई, पानी में डूबने से गई थी जान झारखंड: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बनी चीजों की बढ़ेगी बिक्री, जेल का होगा सौंदर्यीकरण IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार
देश

गर्भवती और नवजातों पर वैक्सीन का कैसा है असर, केंद्र 2 हफ्तों में जवाब दें- SC

नई दिल्ली- गर्भवती और नवजातों पर वैक्सीन का कैसा असर है इस पर  सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें मांग की गई है कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं को कोरोना वैक्सीन की खुराक में प्राथमिकता दी जाए।

कोरोना वैक्सीन का मां या बच्चे पर क्या असर पड़ रहा है
इसके साथ ही याचिका में कई अहम सवाल उठाए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि किसी को ये पता नहीं कि गर्भवती महिलाओं को जो कोरोना वैक्सीन दी जा रही है, उसका मां या बच्चे पर क्या असर पड़ रहा है, क्या इसका मां या बच्चे की सेहत पर कोई नकारात्मक असर पड़ सकता है, इसकी वैज्ञानिक जांच होनी चाहिए और जनता को ये सब जानने का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दो हफ्तों में मांगा जवाब 
याचिकाकर्ता की तरफ से बहस करते हुए वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि इस तरह के रिसर्च की जिम्मेदारी भारत सरकार की संस्था आईसीएमआर (ICMR) की है, लेकिन इस दिशा में क्या काम हो रहा है? ये किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की एक बड़ी तादाद है, जिनको कोरोना वैक्सीन दी जा रही है, ये मामला मां और बच्चों की सेहत से जुड़ा है। इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दो हफ्तों में जवाब मांगा।

Related Articles

Back to top button