ब्रेकिंग
पांढुर्णा: सीताफल के पेड़ से गिरकर बेहोश हुआ शख्स, स्कूली बच्चों ने बचाई जान रायपुर: कांग्रेस की साइकिल-बाइक रैली, विकास उपाध्याय ने BJP पर लगाए आरोप Rowghat Railway Station: 79 साल बाद रावघाट में दौड़ी ट्रेन, किसानों और युवाओं की जगी उम्मीद Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत Dhamtari Nagar Nigam: PWD सभापति पद से हटाए गए विजय मोटवानी, प्रभार सौंपते हुए हुए भावुक President Murmu in Chhattisgarh: रायपुर में नुआखाई और जगदलपुर में बस्तर दशहरा का कार्यक्रम Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ की चपेट में आया ग्रामीण, एक घायल Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी Balrampur Health Center: गर्भवती पहुंची अस्पताल तो गेट पर मिला ताला, पढ़ें पूरी खबर
देश

टीकाकरण अभियान में करोड़ों लोगों ने लिया भाग, ‘गैरजिम्मेदाराना’ बयानों के लिए विपक्ष को आत्मचिंतन की जरूरत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को दुनिया का सबसे ‘‘बड़ा और तेज” अभियान करार देते हुए सोमवार को कहा कि इसके बारे में ‘‘गैरजिम्मेदाराना”बयान देने के लिए विपक्ष को ‘‘आत्मिचंतन” करना चाहिए। नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थित एक टीकाकरण केंद्र का दौरा किया और इस अभियान को ‘‘सफल” बनाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की टीम, स्वास्थ्य राज्य मंत्रियों, चिकित्सा समुदाय सहित इससे जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद दिया।

Everyone has contributed to the vaccination program that has proven to be the fastest & largest drive in the world. A large number of vaccinations have been done within a small span of time. On 17th, we broke record & over 2.5 cr people got vaccinated that day: BJP chief JP Nadda pic.twitter.com/yR9jfG4N3K

— ANI (@ANI) September 20, 2021

वैक्सीनेशन में मिला पीएम मोदी को मिला लोगों का साथ
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर 2.5 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक दी गई जो एक विश्व रिकार्ड है। उन्होंने कहा यह साबित करता है कि यह अभियान विश्व का ‘‘सबसे बड़ा और तेज” अभियान है। उन्होंने कहा, ‘‘17 सितंबर को हुए 2.5 करोड़ टीकाकरण किए जाने पर विपक्षी दलों की चुप्पी पर और पिछले एक साल में इस अभियान के दौरान दिए गए गैरजिम्मेदाराना और हास्यास्पद बयानों के लिए उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए।

उन्हें सोचना चाहिए कि ऐसा करके उन्होंने समाज पर किस प्रकार की छाप छोड़ी है और लोकतंत्र में उनकी क्या भूमिका रही है।” इस साल शुरु हुए टीकाकरण अभियान के बाद नड्डा ने आज दूसरी बार एम्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र पर लोगों के साथ ही नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद भी किया। टीकाकरण अभियान को सफल बनलाने के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। नड्डा का एम्स दौरा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से आरंभ किए गए ‘‘सेवा और समर्पण” अभियान का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button