ब्रेकिंग
इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 2 घंटे से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे बच्चे; मेटा लाया ऑटोमैटिक नाइट मोड और स्क्रीन... जन्माष्टमी 2026 पर कान्हा को क्यों प्रिय है माखन-मिश्री का भोग? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा ... डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से एक साथ हैं परेशान? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए सही कारण और बचाव के उपाय नेपाल के रसुआ में भीषण बाढ़ की त्रासदी: बिहार के चनपटिया के 3 मजदूर लापता, 4 साथी सुरक्षित लौटे मालदा में TMC ग्राम पंचायत प्रधान चेमानी बीबी पर बांग्लादेशी होने का आरोप: फर्जी दस्तावेजों से चुनाव... मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का फिर आमरण अनशन: अंतरवाली सराटी में जुटे हजारों लोग, 58 लाख कुनबी रिकॉर... ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी में दिल दहलाने वाली वारदात: 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला ... 'मच्छर मारने के लिए तलवार न चलाएं': बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई कड़ी फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट्... मुंबई में ₹9 प्रति लीटर महंगा होगा दूध: 1 सितंबर से ₹102 थोक भाव, खुदरा में ₹107 तक पहुंच सकती हैं क... बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले VHP के सुझावों पर विवाद: पारंपरिक धार्मिक स्वरूप बनाए रखने पर जोर
देश

27 सितंबर को देशभर में किसानों का ‘भारत बंद’, जानें क्या रहेगा खुला-क्या रहेगा बंद

नई दिल्ली। देशभर में एक बार फिर से किसानों का भारत बंद होने जा रहा है। 27 सितंबर को देशभर के किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों का ये भारत बंद नए कृषि कानूनों के विरोध में है। तीनों नए कृषि कानूनों को पारित हुए एक साल से ऊपर हो गया है। किसान इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों ने डेरा डाल रखा है। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में भी किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। किसान संगठन ने कहा कि भारत बंद शांतिपूर्ण होगा।

कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा भारत बंद ?

27 सितंबर को भारत बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कई तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भार बंद के दौरान एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाओं को अनुमति होगी।

ये रहेंगे बंद

– केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर और संस्थाएं।

– बाजार, दुकान और उद्योग – स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और सभी तरह के शिक्षण संस्थान।

– हर तरह का सार्वजनिक यातायात और निजी वाहन।

– किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम।

इन्हें मिली छूट

– अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और कोई भी मेडिकल सेवाएं।

– किसी भी तरह की सार्वजनिक (फायर ब्रिगेड, आपदा राहत आदि) या व्यक्तिगत इमरजेंसी (मृत्यु, बीमारी, शादी आदि)।

– स्थानीय संगठनों द्वारा दी गई और कोई भी छूट।

संयुक्त किसान मोर्चा के दिशा-निर्देश

संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। मोर्चा ने कहा है कि बंद के दौरान लोगों को स्वेच्छा से सब कुछ बंद करने की अपील की जाए। किसी तरह की जबरदस्ती न की जाए। इस आंदोलन में किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ ना हो। साथ ही कहा गया है कि यह बंद सरकार के खिलाफ है, जनता के खिलाफ नहीं।

Related Articles

Back to top button