ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
देश

जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की साजिश, NSA के दौरे के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। सीमा पार पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर में एक बड़े आतंकी हमले की योजना बनाई जा रही है। इस खुफिया इनपुट के मिलने के बाद यहां सेना की ज्यादा टुकड़ियों को तैनात किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कुछ दिन पहले रविवार को ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद निरोधी ग्रिड के साथ बैठक की थी। इसके बाद घाटी में और सैनिकों को तैनात करने का फैसला लिया गया है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य में 10 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है।

आतंकवादी 15 अगस्त, 26 जनवरी के आस-पास आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। घाटी में आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार कोई जोखिम मोल लेना नहीं चाहती। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अजीत डोभाल ने राज्य के दौरे के समय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी दिलबाग सिंह ने बताया कि वह पहले से ही उत्तरी कश्मीर में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की मांग करते रहे हैं। अतिरिक्त जवानों की तैनाती उनके आग्रह के बाद ही हुई है।

ANI

@ANI

Top govt sources: NSA Ajit Doval had held a meeting of counter-terrorism grid in Jammu and Kashmir in view of this major terrorist attack threat in the Kashmir valley.
The decision to deploy the troops is to further strengthen the counter terrorist grid in the state. https://twitter.com/ANI/status/1155344928366612480 

ANI

@ANI

Top govt sources: Inputs about a major terrorist attack being planned by Pakistan-based terrorist groups in Kashmir valley, behind the govt decision to deploy 100 more companies of paramilitary forces there.

View image on Twitter
176 people are talking about this
उधर, गृहमंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त जवानों की तैनाती इसलिए की जा रही है, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर की जा सके। बताते चलें कि शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी किया था, जिसके मुताबिक घाटी में सीआरपीएफ की 50, बीएसएफ की 10, एसएसबी की 30, आईटीबीपी की 10 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार सुबह उत्तर कश्मीर के बारामुला में अलगाववादी नेता सज्जाद लोन के करीबी चार व्यापारियों के घरों में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान उनके साथ सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान भी मौजूद थे। पाकिस्तान से टेरर फंडिंग की साजिश में संलिप्त होने का शक में एनआईए पिछले कुछ दिनों से लगातार जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button