ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

ISRO के ऊपर मंडराये अज्ञात ड्रोन, हाई अलर्ट जारी

तिरुनेलवेलीः तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रॉपल्सन रिसर्च सेंटर के पास ड्रोन विमान देखे जाने के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले के महेन्द्रगिरी क्षेत्र में इसरो का प्रॉपल्सन रिसर्च सेंटर है जिसके प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दो बार अज्ञात ड्रोन विमान को देखा गया है। रिसर्च सेंटर परिसर में शुक्रवार मध्यरात्रि से लेकर शनिवार तड़के सुबह तक ड्रोन विमान देखे गए जिसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पुलिस ने यहां बताया कि इसरो के प्रॉपल्सन अनुसंधान केंद्र (आईपीआरसी) की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा (सीआईएसएफ) के एक संतरी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर एक ड्रोन विमान को परिसर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसते हुए देखा। ड्रोन कुछ ही मिनटों में गायब हो गया। इसके कुछ घंटों के बाद शनिवार तड़के सुरक्षाकर्मियों ने परिसर के प्रमुख और बाहरी द्वार के आस-पास ड्रोन जैसा उपकरण दिखाई दिया। इस घटना की जानकारी तुरंत सीआईएसएफ के यूनिट कमांडर (प्रभारी) को दी गई जिन्होंने जांच के बाद पाया कि उड़ान भरने वाला ड्रोन विमान ही था।

सीआईएसएफ ने तिरुवनंतपुरम में इसरो के थुम्बा केंद्र, बेंगलुरु में इसरो के मुख्यालय और भारतीय वायु सेना को इसके बारे में जानकारी दे दी है। कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा में तैनात 150 वायु सैनिकों को अलर्ट कर दिया गया है। सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसरो के आईपीआरसी केंद्र में जीएसएलवी रॉकेट के लिए क्रायोजेनिक इंजन का विकास किया जाता है। गौरतलब है कि 2015 में 14 दिसंबर की मध्यरात्रि को आईपीआरसी के ऊपर एक ड्रोन देखा गया था। इसके बाद पुलिस और वन अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर एक अभियान चलाया था, लेकिन इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button