ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
टेक्नोलॉजी

Whatsapp का डेस्कटॉप वर्जन अब चलेगा बिना स्मार्टफोन के

फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप कथित रूप से ऐप के डेस्कटॉप वेव वर्जन पर काम कर रहा है। यह वेब वर्जन यूज़र्स को अपने फोन को इंटरनेट से कनेक्ट किए बिना कंप्यूटर पर व्हाट्सएप चलाने की सुविधा देगा।

2015 में व्हाट्सएप ने इस मशहूर मेस्सजिंग एप का वेब वर्जन जारी किया था। इसको यूज़ करने के लिए यूज़र को अपने इंटरनेट से कनेक्टेड स्मार्टफोन से वेब वर्जन को qr कोड स्कैनिंग के ज़रिये कनेक्ट करना होता था। कनेक्ट होने पर आपकी मोबाइल की व्हाट्सएप कन्वर्सेशन स्क्रीन की तरह ही कंप्यूटर पर भी यह स्क्रीन दिखाई पड़ती थी।

विश्वसनीय व्हाट्सएप लीकर अकाउंट WABetaInfo ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि कंपनी एक यूनिवर्सल विंडोज प्लेटफॉर्म (UWP) ऐप विकसित कर सकती है, साथ ही एक नया मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म सिस्टम भी होगा जो आपके फोन के बंद होने पर भी काम करेगा।

इसके अलावा, व्हाट्सएप कथित तौर पर इस मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर काम कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को एक ही खाते के साथ एक से अधिक डिवाइस पर अपने चैट और प्रोफाइल तक एक्सेस कर सकने देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button