ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3 लाख हुए, 30 हजार से अधिक नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। देश में आज कोरोना के सक्रिय मामले घटकर करीब तीन लाख हो गए हैं। इस बीच देश में कोरोना के 30 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 31,382 नए कोरोना केस आए हैं। इस दौरान 318 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 32,542 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं यानी कि 1478 एक्टिव केस कम हो गए।

19 हजार से अधिक मामले केरल में दर्ज

देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले केरल राज्य में सामने आ रहे हैं। केरल में कल अकेले कोरोना के 19,682 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 79 हजार 310 हो गई। राज्य में 152 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 24,191 हो गई। केरल में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 60 हजार 46 है।

देश में कोरोना की स्थिति:

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 35 लाख 94 हजार 803

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 28 लाख 48 हजार 273

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 162

कुल मौत- चार लाख 46 हजार 368

कुल टीकाकरण- 84 करोड़ 15 लाख 18 हजार डोज

24 घंटे में टीके की डोज 72 लाख 20 हजार 642

कोरोना मृत्यु दर- 1.33 फीसद

रिकवरी रेट- 97.77 फीसद

एक्टिव केस 0.90 फीसद

देश में कोरोना के पिछले 7 दिनों का आंकड़ा-

17 सितंबर- 35,662

18 सितंबर- 30,773

19 सितंबर- 30,256

20 सितंबर- 26,115

21 सितंबर- 26,964

22 सिंतबर- 31,923

23 सितंबर- 31,382

84 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 23 सितंबर तक देशभर में 84 करोड़ 15 लाख 18 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 72.20 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 56 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 15 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

Related Articles

Back to top button