ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

आर.पी. सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेसी नेताओं का पाकिस्तान प्रेम कौतूहल का विषय

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेसी नेताओं का पाकिस्तान प्रेम कौतूहल का विषय है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत के प्रभारी व  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने पाकिस्तानी प्रेम को उजागर करते हुए पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर बाजवा को पंजाबी भाई और नवजोत सिंह सिद्धू का दोस्त बताया। इससे पूर्व भी कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इसी तरह के बयान देकर अपना पाकिस्तान प्रेम दर्शा चुके हैं। आर.पी. सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर 2015 में पाकिस्तान गए थे और वहां कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत से सीधा संवाद करना है तो मोदी सरकार को हटाना होगा और कांग्रेस की सरकार को लाना होगा। जम्मू-कश्मीर हुर्रियत के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का निधन हो गया तो पाकिस्तानीप्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पाकिस्तान के इस कृत्य पर कांग्रेस ने अपनी खुशी जाहिर कर अपने पाकिस्तानी प्रेम को दर्शा दिया।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने एकतरफा फैसला लिया है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। इतना कहने से ही राहुल गांधी पाकिस्तान में हीरो बन गए।  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के एक सलाहकार मलविंदर सिंह माली  ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग माना ही नहीं है। वहीं सिद्धू के दूसरे सलाहकार प्यारेलाल ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति कोई टिप्पणी मत करो, यह पंजाब के हित के खिलाफ है, कांग्रेस आलाकमान इन विवादित टिप्पणियों पर चुप्पी साधे रहता है। नवजोत सिंह सिद्धू सरेआम खुले मंच से ‘नारा- ए- तकबीर अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाते हैं। एक विशेष वर्ग की वोटों को साधने की चाहत ने इनकी अपनी राजनीति को रसातल पर धकेल दिया है। आर.पी. सिंह ने कहा कि उक्त प्रकरणों से ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के बीच देश विरोधी अभियान चलाने के लिए कोई गुप्त अलायंस तो नहीं है?

नवजोत सिंह सिद्धू ने बाजवा को लगाया था गले
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान सिपहसालार नवजोत सिंह सिद्धू ने अगस्त  2018 में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर बाजवा को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की और पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया में यह बयान दिया कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है। सिद्धू ने तो पाकिस्तान में यहां तक कह दिया कि आतंकवाद का न धर्म होता है, न मजहब होता है, न देश होता है। भारत वापस आने पर कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर, रणदीप सुर्जेवाला, कपिल सिब्बल ने सिद्धू की पीठ थपथपाई। उस वक्त के पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नाराजगी जाहिर की तो सिद्धू ने कैप्टन को टकासा जवाब दे दिया कि मेरे कप्तान राहुल गांधी हैं और मैं राहुल गांधी के कहने पर ही पाकिस्तान गया था।

Related Articles

Back to top button