ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
विदेश

भारत ने UN में कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ‘भारत का अभिन्न और अभिवाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे’

संयुक्त राष्ट्र-  अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज वहां अंतिम दिन  है। वहीं आज पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।  इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तरफ से कश्मीर को लेकर दिए गए बयान का जवाब दिया। भारत ने शनिवार को साफ तौर पर कहा कि  जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान के अवैध कब्जे में शामिल हिस्सा भी भारत का हिस्सा है
भारत की तरफ से कहा गया है कि  आतंकियों को पनाह देना, मदद करना और समर्थन करना पाकिस्तान के इतिहास और नीतियों में शुमार है। पाकिस्तान के अवैध कब्जे में शामिल हिस्सा भी भारत का हिस्सा है। भारत ने यूएन में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ‘भारत का अभिन्न और अभिवाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।’

 पाकिस्तान ऐसा देश है, जहांखुलकर आतंकियों को हथियार देने, प्रशिक्षण दिया जाता है
UNGA में भारत की पहली महिला सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि आज भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आतंकवाद की घटनाओं सही साबित करने की कोशिश करते हुए सुना। आधुनिक दुनिया में आतंकवाद का ऐसा बचाव स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आग लगाने वाला है, जो खुद को आग बुझाने वाले की तरह दिखा रहा है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक डर और सरकार समर्थित अधिकारों के दमन के साए में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जिसकी विश्व स्तर पर पहचान ‘खुलकर आतंकियों को हथियार देने, प्रशिक्षण देने और आर्थिक मदद करने वाले’ के तौर पर हो चुकी है।

महासभा में चलाया गया इमरान खान का रिकॉर्डेड मैसेज-
महासभा में पाकिस्तान के प्रमुख इमरान खान का एक रिकॉर्डेड मैसेज चलाया गया था, जहां वे अपने भाषण में 13 बार कश्मीर का जिक्र कर रहे हैं और हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के जनाजे को लेकर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। रिकॉर्डेड मैसेज में इमरान खान ने ‘भारत के साथ शांति’ की बात कही थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि दक्षिण एशिया में शांति जम्मू और कश्मीर के विवाद सुलझने पर भी निर्भर करती है। उन्होंने बयान दिया कि पाकिस्तान के साथ सार्थक और परिणान देने वाले संपर्क के लिए मददगार माहौल बनाने की जिम्मेदारी भारत की है।

Related Articles

Back to top button