ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

दिल्ली में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक भीषण कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से एक शख्स को मामूली सी चोट आयी है। दोनों घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है उनके नाम प्रभाजोत और रूबल है। जबकि केशव और अस्प्रीत नाम के दो युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, कार दिलशाद गार्डन से आनंद विहार की तरफ जा रही थी।तभी सूर्य नहर की लाल बत्ती के पास उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि केशव(21) दिल्ली के कमलानगर और प्रभाजोत सिंह(18) मलकानगंज, अस्प्रीत कौर(19) सिरसा, हरियाणा और रूबल नामक लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि पीसीआर पर सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर उसे इस हादसे के बारे में जानकारी दी गई। इस हादसे की जानकारी पुलिस ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button