ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

LPG के ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर, इन सेवाओं का नहीं लगेगा चार्ज

LPG उपभोक्‍ताओं के लिए यह काम की खबर है। अधिकांश ग्राहक अपने घर पर ही सिलेंडर बुलवाते हैं। ऐसा करने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जिनमें समय का अभाव महत्‍वपूर्ण होता है लेकिन यदि हम कहें कि जानकारी का अभाव भी एक बड़ा कारण है तो आप क्‍या कहेंगे। बात कुछ ऐसी ही है।

यदि ग्राहक घर पर सिलेंडर की डिलीवरी करवाने की बजाय स्‍वयं एजेंसी पर जाकर उसे रिसीव करे तो उसका अपना फायदा है। ऐसा करने पर एजेंसी की ओर से ग्राहकों को पैसे दिए जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसके बारे में पहले पता क्‍यों नहीं किया।

चलिये आपको अधिक जानकारी देते हुए बताते हैं कि खुद एजेंसी पर जाकर गैस सिलेंडर लेने पर कितने पैसे मिलेंगे। असल में इसके लिए भी एक नियम है जिसके तहत आपको भुगतान किया जाता है। चूंकि यह स्‍थापित नियम है, इसलिए एजेंसी इससे इंकार नहीं कर सकती।

जब भी कोई एजेंसी आपके गैस सिलेंडर की डिलीवरी करती है तो इसके लिए एक निश्‍चित राशि तय होती है। डिलीवरी शुल्‍क के रूप में 19 रुपए 50 पैसे तय होते हैं जो कि सिलेंडर की कीमत में शामिल होते हैं।

यदि एजेंसी वाले आपको इस राशि का भुगतान काटकर सिलेंडर नहीं देते हैं तो आप उन्‍हें इसकी याद दिला सकते हैं। वे ऐसा मानने को विवश होंगे क्‍योंकि यह नियम है।

इसके बावजूद यदि कोई एजेंसी इस राशि का भुगतान नहीं करती है तो आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर फोन लगाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इतना ही नहीं, डिलीवरी के अलावा सिलेंडर का रेग्‍युलेटर भी ऐसी चीज है जिस पर कोई अतिरिक्‍त शुल्‍क नहीं होता। एजेंसी पर जाकर आप इसे बदलवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button