ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
देश

16 किलो सोने के आभूषण पहने कांवड़ यात्रा में शामिल हुए ‘गोल्डन बाबा’

मेरठः सुधीर मक्कड़, जिन्हें अब ‘गोल्डन बाबा’ के नाम से जाना जाता है, वह यहां चल रही कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

वह पिछले 26 सालों से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं और अपने शरीर पर कई किलो सोने के आभूषण पहने रहते हैं। इस बार उन्होंने जो आभूषण पहने हैं उनका वजन 16 किलोग्राम से भी अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले 26 सालों से कांवड़ यात्रा में भाग ले रहा हूं और पिछले साल तक मैं 26 किलो सोना पहनता था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते मैंने इसे अब कम कर दिया है।’’

गोल्डन बाबा ने आगे कहा, ‘‘शुरुआती दिनों में मैं 2-3 ग्राम के सोने के गहने पहनता था, लेकिन आज मैं कई किलो सोने के आभूषण पहनता हूं। इन गहनों के लिए मैंने कभी भी किसी से कोई योगदान या ऋण नहीं मांगा और  इन्हें खरीदने के लिए मैंने अपने पैसे खर्च किए हैं।’’ इन गहनों में कई चेन, देवी-देवताओं के लॉकेट, अंगूठी और ब्रेसलेट शामिल हैं।

गोल्डन बाबा का अपना एक समूह है जिसमें 250-300 लोग शामिल हैं और उनकी कांवड़ यात्रा के दौरान भोजन, पानी और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं हमेशा उपलब्ध रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button