ब्रेकिंग
लोहरदगा रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, राजधानी सहित अन्य ट्रेनों का परिचाल हुआ बंद, खनन और रेलवे अधिकारी एक-... गुरुजी को श्रद्धांजलि के समय फफक पड़ी रूपी सोरेन, कहा- मुझे ये सब अच्छा नहीं लगता, मुख्यमंत्री की आंख... 30 जनवरी को देवघर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भव्य सेमिनार, कई राष्ट्रों के अध्यक्ष होंगे शाम... दिशोम गुरु की जयंती के मौके पर सीएम का विद्यार्थियों से संवाद, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना है भविष्य ... रामगढ़ में प्रदूषण के खिलाफ लोगों की पदयात्रा, प्लांट के खिलाफ दिया धरना जेल ब्रेक करने वाले तीन बंदी महाराष्ट्र के सोलापुर से गिरफ्तार, पहले भी जेल से भागा था एक कैदी राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिताः झारखंड की अनुष्का कुमारी को कांस्य पदक कोयले के अवैध भंडारण पर एक्शन, एमसीबी की पोंडी थाना पुलिस चलाया तस्करों के खिलाफ अभियान 50 लाख की मशीन कब होगी चालू, मृत पशुओं को जलाने के लिए मंगाई गई थी एनिमल कारकस इनसिनरेटर मशीन शराब माफिया की टूटी कमर, बलौदा बाजार पुलिस का भाटापारा में बड़ा एक्शन
देश

महिला अधिकार कार्यकर्ता, कवयित्री और लेखिका कमला भसीन का 75 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

नई दिल्ली- आज शनिवार को देश की प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता, कवयित्री और लेखिका कमला भसीन का निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं और कैंसर से पीड़ित थीं। भसीन का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ। भसीन भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन की एक प्रमुख आवाज रही हैं।

महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका 
सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्वीट करते हुए लिका कि हमारी प्रिय मित्र कमला भसीन का 25 सितंबर को तड़के लगभग तीन बजे निधन हो गया। यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने जिंदादिली से जीवन जिया। कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।

कहा जाता है कि देश में प्रदर्शन स्थलों पर गूंजने वाले ‘आजादी’ के नारे को भसीन ने ही पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ नारीवादी नारे के रूप में लोकप्रिय बनाया था। लोगों ने भसीन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जताया दुख
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कमला भसीन जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह भारत में महिला आंदोलन की अगुवा थीं। उनके परिवार और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। वह हममें से कई लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेंगी।’

 कमला भसीन न केवल एक महिला अधिकार कार्यकर्ता थीं, बल्कि एक परोपकारी महिला भी थीं
वहीं सुप्रीम कोर्ट में वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि कमला भसीन न केवल एक महिला अधिकार कार्यकर्ता थीं, बल्कि वह एक परोपकारी महिला भी थीं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश में जागोरी और राजस्थान में ‘स्कूल फॉर डेमोक्रेसी’ जैसे कई अच्छे जनहित संस्थानों की स्थापना की और उनकी स्थापना में मदद की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बहुतों को उनकी कमी खलेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

शशि थरूर ने भी किया शोक व्यक्त 
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने भसीन की कविता साझा करते हुए एक संदेश पोस्ट किया कि महिला सशक्तिकरण की आवाज, बालिका शिक्षा की नायिका, अमर कवयित्री प्रेरणादायी कमला भसीन को विदाई।

सेव द चिल्ड्रन इंडिया ने एक ट्वीट में कहा कि आपकी विरासत आशा के गीतों और साहसपूर्ण लेखन में जीवित रहेगी। आंदोलन की भावना परिवर्तन को प्रज्वलित करती रहेगी। कमला भसीन आपकी आत्मा को शांति मिले। आपका काम हमारे सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करता रहेगा। हर लड़की के लिए समानता भाव लाने की दिशा में आपकी परिवर्तनकारी मुहिम प्रेरित करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button