ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

रमा देवी पर विवादित टिप्पणी के लिए आजम खान ने मांगी माफी, स्पीकर ने कहा- दोबारा मांगे माफी

हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे आजम खान ने फिर एक बार विवादित बयान दिया था जिस वजह से उन्हें आज लोकसभा में माफी मांगनी पड़ी है। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने बीजेपी सांसद रमा देवी पर विवादित टिप्पणी के लिए लोकसभा पटल में माफी मांग ली है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आजम खान ने लोकसभा स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनके बयान से किसी को तकलीफ पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं।

इतना बोलने के बाद आजम खान बैठक गए। लेकिन बीजेपी के सांसद हंगामा करने लगे।बीजेपी के सांसदों ने आजम खान के हाव-भाव पर सवाल उठाए। इस दौरान सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने उन्नाव रेप पीड़िता के हादसे का मामला उठा दिया और कहा कि बीजेपी को उसपर भी ध्यान देना चाहिए। बीजेपी सांसदों ने अखिलेश यादव की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने आजम खान को दोबारा रमा देवी से माफी मांगने के लिए कहा।

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव और आजम खान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलने पहुंच गए हैं। ओम बिड़ला के कार्यालय में बीजेपी सांसद रमा देवी भी मौजूद हैं।बताया जा रहा है कि आजम खान, स्पीकर के कार्यालय में रमा देवी से माफी मांग सकते हैं। बता दें कि 25 जुलाई को आजम खान ने सदन में रमा देवी पर विवादित टिप्पणी की थी।

25 जुलाई को लोकसभा में तीन तलाक पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमा देवी सदन की अध्यक्षता कर रही थीं, इसी दौरान आजम खान ने विवादास्पद टिप्पणी की थी। आजम खान की इस टिप्पणी के बाद सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ था। बीजेपी समेत कई पार्टियों के सांसदों ने आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। स्पीकर ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर कई दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी। जिसके बाद सपा सांसद आजम खान ने आज माफी मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button