ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का 'हथौड़ा': कोल इंडिया को फटकार— 10 साल तक क्यों भटकाया? दिव्यांग उम्मीदवार को तुरंत ... राहुल गांधी का बड़ा अलर्ट: 'AI छीन लेगा IT की नौकरियां और मैन्युफैक्चरिंग पर होगा चीन का राज', छात्र... ZP इलेक्शन 2026: महाराष्ट्र में पंचायत चुनावों की घोषणा, फरवरी के पहले हफ्ते में होगा सियासी 'दंगल' दिल्ली में फिर गूंजी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की गोली: रंगदारी नहीं दी तो व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फ... इंटरनेशनल क्रिमिनल बनाम पैरोल: सरकार ने अबू सलेम की 14 दिन की अर्जी का किया विरोध, सिर्फ 2 दिन की दी... Zepto स्टोर बना 'टॉर्चर रूम': डिलीवरी बॉय को दी गई घिनौनी सजा, बदसलूकी की तस्वीरें देख खौल उठेगा खून केक कटा और शुरू हुआ 'कट्टा': गोरखपुर में पवन सिंह के बर्थडे पर भारी हंगामा, पुलिस एक्शन से मची भगदड़ अयोध्या की राह पर राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा— राम लला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे 'जनन... बिजनौर में 'अनोखा भक्त': 48 घंटे से लगातार हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, लोग मान रहे चमत्क... विराट का 'जूनियर' और रोहित का साथ: मैदान के बाहर कोहली का सबसे प्यारा संदेश, वीडियो सोशल मीडिया पर व...
देश

बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण की शपथ, जागरूकता के लिए निकाली रैली

बिलासपुर। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत बाघो के संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को अचानकमार टाइगर रिजर्व में एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एक रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रैली उदंती-सीतानदी व इंद्रावती हो छह अक्टूबर को बोर टाइगर रिजर्व पहुंची। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम होगा।

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह दो से आठ अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसे देखते हुए यह कार्यक्रम हो रहा है। जिसकी शुरुआत अचानकमार टाइगर रिजर्व से हुई। इस दौरान लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, मुख्य वन संरक्षक व अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक एस जगदीशन, उप संचालक सत्यदेव शर्मा के अलावा सहायक संचालक समेत अन्य वनकर्मी और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ने बाघ समेत अन्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा पर जोर दिया। क्षेत्रीय संचालक ने मानव व वन्य प्राणी सह अस्तित्व की बात कही। इस दौरान सभी लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए शपथ लिया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।

यह टीम अचानकमार टाइगर रिजर्व से होकर उदंती- सीतानदी गरियाबंद, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर, तडोबा टाइगर रिजर्व, नवेगांव नगझीरा टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व, बोर टाइगर रिजर्व से होकर मुख्य कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। जिन- जिन टाइगर रिजर्व में रैली पहुंचेगी, वहां सभी कर्मचारी शामिल होते जाएंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर बाघ के संरक्षण एवं सर्वधन के लिए लोगो को जागरूक भी किया जाएगा। उन्हें अचानकमार टाइगर रिजर्व जिस गाड़ी के साथ वनकर्मी रवाना हुए। उसे फूलो से सजाया गया था। इसके अलावा बाघों की सुरक्षा से जुड़े संदेश भी लिए थे। यह भी जागरूकता का एक माध्यम बनेगा।

Related Articles

Back to top button