ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
टेक्नोलॉजी

डिलीट हुई Instagram Post को करना चाहते हैं रिकवर, स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करें यह आसान तरीका

नई दिल्ली। How to restore instagram deleted post: आजकल सभी लोग अपने बेस्ट मोमेंट्स दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने के लिए इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यूजर्स से किसी कारणवश साझा की गई पोस्ट डिलीट हो जाती है। जाहिर है आप भी अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते होंगे। यदि आपसे गलती से कोई पोस्ट डिलीट हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस खबर हम आपको एक खास ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप डिलीट हुई इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) को रिकवर कर पाएंगे।

ऐसे रिकवर करें Instagram Post (How to restore instagram deleted post)

  • डिलीट हुई पोस्ट को रिकवर करने के लिए इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें
  • अब अपनी प्रोफाइल पर जाएं
  • यहां आपको राइट साइड के कॉर्नर में तीन लाइन का ऑप्शन नजर आएगा, उसपर क्लिक करें
  • आपको यहां Recently deleted विकल्प मिलेगा। यदि यह ऑप्शन नहीं मिलता है तो आप सर्च बॉक्स में जाकर इसे सर्च कर सकते हैं
  • यहां आपको वो पोस्ट नजर आएंगे, जो डिलीट हो चुके हैं
  • अब यहां से उस पोस्ट को चुनें, जिसे आप रिकवर करना चाहते हैं
  • इसके बाद रिकवर करते समय आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • उसे एंटर करें
  • इतना करते ही आपकी डिलीट हुई पोस्ट रिकवर हो जाएगी

नोट : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम की डिलीट हुई पोस्ट केवल 30 दिन तक Recently deleted सेक्शन में उपलब्ध रहती है। यूजर्स डिलीट हुई पोस्ट को 30 दिन के भीतर रिकवर कर सकते हैं। इसके बाद ये पोस्ट हमेशा के लिए डिलीट हो जाती हैं। इन डिलीट हुई पोस्ट को दोबारा रिकवर नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button