ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

इस्‍तीफे के बाद सिद्धू का बड़ा बयान, कहा- पंजाब के हित व सच के लिए मरते दम तक लड़ूंगा

चंडीगढ़। Navjot Singh Sidhu Resignation: पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देने के बाद नवजाेत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका इस्‍तीफा पंजाब के हितों व नैतिकता के सवाल पर है। मैं इनसे समझौता नहीं करुंगा। जीवन में अंतिम सांस तक सच्‍चाई और पंजाब के हितों की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

नवजाेत सिं‍ह सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर बुधवार को एक वीडियो डालकर अपने इस्‍तीफे पर अपना पक्ष रखा। सिद्धू ने कहा कि मेरे लिए पद नहीं सिद्धांत और मकसद अहम है। मैं नैतिकता और पंजाब के हितों से समझौता नहीं सकता। सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस हाईकमान को गुमराह नहीं कर सकता। मैं ने कांग्रेस नेतृत्‍व को कोई गुमराह नहीं किया है।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब के हित मेरे लिए सबसे ऊपर हैं और मैं उससे समझाैता नहीं कर सकता। उन्‍होंने पंजाब के नए एडवो‍केट जनरल (AG) और कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि जिन लोगाें ने बेदअदबी के लिए दोषी लोगों को सुरक्षा दी और उनके केस लड़े उनकी नियुक्तियां हो रही हैं। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में हालात वही हैं जो कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समय थे। उन्‍होंने कुछ अधिकारियों की तैनाती पर भी सवाल उठाए हैं।

वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू के पुराने वाले तेवर नजर आ रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि मेरे लिए सिद्धांतों, नैतिकता और पंजाब के हितों से ऊपर कोई पद नहीं है। जब बदलाव के बाद भी वही हालात हैं तो फिर पद पर बने रहने का कोई मायने व मतलब नहीं है।

Related Articles

Back to top button