ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

धर्मजीत ने वनग्राम की समस्या कलेक्टर को गिनाई

बिलासपुर । विधायक धर्मजीत सिह ने कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात कर वनग्राम घमेरी ग्राम पंचायत महामाई के बैगाओं को साथ में लेकर उनकी समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि बीते एक साल से ग्राम घमेरी में सौर ऊर्जा से संचालित बिजली एवं पम्प आदि सभी बंद पड़े हैं। इस पर कलेक्टर वसंत ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
साथ ही विधायक धर्मजीत सिह ने कलेक्टर मुंगेली अजीत वसंत से मुलाकात में अति पिछड़ी बैगा जनजाति के बारहवीं तक पढ़े लिखे 14 बेरोजगार युवकों को नौकरी में रखने के लिए आग्रह किया। बैगा बच्चांे ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं गिनाई इस पर कलेक्टर वसंत ने जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडये से चर्चा की और तुरंत इस मामले में निराकरण के लिए कहा। उन्होंने अति शीघ्र ही दूरस्थ वनांचल में रहने वाले बेरोजगार युवकों को नौकरी मिल जाने की बात कही।

इस अवसर पर ओंकार खत्री, अविष यादव, भूपेंद्र ठाकुर, सीमांत दास, विकास केशरवानी , यतींद्र खत्री, सोनू सपरिया, कवल सलूजा, छोटू वैष्णव, समीर पाठक, अंशुमान दुबे, दीपक कश्यप, आशीष रजक, धीरज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में बैगा उपस्थित रहे।

धर्मजीत ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण नईदिल्ली द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर के मध्य इंडिया फार टाइगर ए रैली आन व्हील कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस परिपेक्ष में एटीआर में विधायक धर्मजीत सिंह ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य वन रक्षक क्षेत्रीय निर्देशक अचानकमार टाइगर रिजर्व एस जगदीशन उपसंचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व सत्यदेव शर्मा सहायक संचालक कोर बफर के क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्रामीणों द्वारा जानवरों एवं जंगलों की सुरक्षा पर जोर दिया गया।

क्षेत्र संचालक ने मानव एवं वन्य प्राणी शाह अस्तित्व की बात की। इस दौरान बाघ संरक्षण के लिए शपथ ली गई। टीम अचानकमार टाइगर रिजर्व से होकर उदंती सीता नदी, टाइगर रिजर्व गरियाबंद, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर, ताडोबा टाइगर रिजर्व नवेगांव, नागझीरा टाइगर रिजर्व पेच, टाइगर रिजर्व बोर टाइगर रिजर्व से होकर मुख्य इवेंट के लिए उपस्थित होगी।

Related Articles

Back to top button