ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

बिहार के नए राज्यपाल बने फागू चौहान, आज ली शपथ

पटनाः बिहार के चालीसवें राज्यपाल के रुप में फागू चौहान ने आज शपथ ली। राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में आयोजित शपथग्रहण समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. पी. शाही ने नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्रिपरिषद कई सदस्य, कई विधायक, विधान पार्षद समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

छह बार के विधायक, फागू चौहान  ने 1985 में उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा क्षेत्र से दलित मजदूर किसान पार्टी की ओर से  पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता था। फागू चौहान ने 1996 और 2002 में घोसी सीट से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव जीता। फागू चौहान ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चुनाव चिह्न पर मई 2007 में पांचवीं बार जीत दर्ज की लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। मार्च 2017 में घोसी सीट से ही छठी बार विधानसभा चुनाव जीते। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button