ब्रेकिंग
RSS के 100 साल पूरे, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी; क्या-क्या बदलेगा? तेजाब हमले के बाद 16 साल की लड़ाई, आखिर क्यों बरी हो गए शाहीन के आरोपी? क्रिस्मस के दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगा सोना-चांदी का कारोबार, ये रही 2026 की हॉलिडे लिस्ट वरदान नहीं, मुसीबत भी बन सकता है AI! इन सलाहों से रखें दूरी कम बजट में क्रिसमस सेलिब्रेशन, इन यूनिक तरीकों से बच्चे होंगे खुश उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर… जानें कैसा रहेगा आज तीनों पहाड़ी राज्यों का मौसम इंद्रेश उपाध्याय ने खत्म किया विवाद: यादव समाज की नाराजगी के बाद जारी किया माफीनामा, सफाई में दी अपन... कर्नाटक में 'मौत का सफर': ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी स्लीपर बस, 9 यात्री जिंदा जले पीएम मोदी का क्रिसमस संदेश: पवित्र प्रार्थना सभा में शिरकत की, ईसाई समुदाय को दीं प्रभु यीशु के जन्म... अब सिर्फ चेहरा नहीं, रणनीतिकार भी": नए साल में कांग्रेस का पावर बैलेंस बदलेगा, प्रियंका गांधी के पास...
देश

दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के 13 विधायक, प्रभारी पुनिया से करेंगे मुलाकात

रायपुर। पंजाब में कांग्रेस की राजनीति में मची उथल-पुथल के बीच छत्तीसगढ़ के 13 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। विधायक बृहस्पत सिंह इन विधायकों का नेतृत्व कर रहे हैं बृहस्पत ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि कुछ विधायक छत्तीसगढ़ सदन में रुके हैं और कुछ विधायक निजी होटल में रुके हुए हैं। विधायक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बृहस्पत ने कहा कि पहले भी कांग्रेस के 60 विधायकों ने लिखित और मौखिक रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में समर्थन दिया है। आलाकमान को विधायकों ने अपने निर्णय के बारे में बताया है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल टीएस सिंहदेव का नाम लिए बिना बृहस्पत ने कहा कि किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए कांग्रेस के 70 विधायकों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान देश के अन्य राज्यों में जो भी बदलाव कर रही है, उसमें छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने की शर्त रखी जा रही है। ऐसे में प्रदेश में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

कांग्रेस के अन्य विधायकों ने कहा कि पूरे देश में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में ऐसी स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान खुशहाल हैं और 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी से खुश हैं।

दिल्ली जाने वाले विधायक

बृहस्पत सिंह

द्वारिकाधोश यादव

पुरुषोत्तम कंवर

गुरुदयाल बंजारे

मोहित केरकेटा

चन्द्रदेव राय

यूडी मिंज

विनय जायसवाल, मनेन्द्रगढ़

प्रकाश नायक, रायगढ़

Related Articles

Back to top button