ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
विदेश

संसद के बाहर सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने किया प्रदर्शन

कैनबराः आस्ट्रेलिया में स्थायी संरक्षण वीजा के स्थान पर अस्थायी वीजा व्यवस्था लाए जाने के बाद से शरणाíथयों के भविष्य पर मंडरा रही अनिश्चिता को लेकर यहां संसद के बाहर सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। ‘रिफ्यूजी एक्शन कोएलिएशन’ के प्रवक्ता इयान रिंतौल ने बताया कि सोमवार को ज्यादातर प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करने के लिए मेलबर्न से 650 किलोमीटर की दूरी तय कर आये थे।

ये प्रदर्शनकारी इराक, ईरान, श्रीलंका, सूडान, सोमालिया के थे। उनमें म्यामां के रोहिंग्या मुसलमान भी थे। उनमें से ज्यादातर आस्ट्रेलिया में 3 साल या 5 साल के वीजा पर रह रहे हैं, जो शरणार्थियों के लिए उपलब्ध है। 2013 में जब कंजरवेटिव सरकार बनी थी, तब नौका से पहुंचने वाले शरणार्थियों को आने से रोकने के लिए यह अस्थायी वीजा व्यवस्था लाई गई थी। जो शरणार्थी नौका से नहीं आते हैं, वे स्थायी संरक्षण वीजा के हकदार होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button