ब्रेकिंग
रेवाड़ी के मुकुंदपुर बसई गांव के खेतों में मिला युवक का शव, सीने पर गोली लगने से हुई मौत हरियाणा पुलिस की तकनीकी पहल: नेफिस और एमसीयू के जरिए 23 हजार से अधिक अपराधियों की पहचान गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहलवान हत्याकांड: सिविल अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, पैसों के लेन... सनातनी विनोद कुमार बिंदल बोले, पर्वत, नदियों और जीव-जंतुओं की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना. साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करें... वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? ज...
देश

पीएम मोदी आज करेंगे स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 की शुरुआत, वैज्ञानिक आधार पर होगा कचरे का निस्‍तारण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को शहरों को कचरामुक्त बनाने और उन्हें जल सुरक्षा प्रदान करने वाली दो योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसकी शुरुआज आज नई दिल्‍ली स्थित डाक्‍टर अंबेडेकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी। स्‍वच्‍छ भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत वर्ष 2030 के तय सतत विकास लक्ष्यों को पाने की तरफ आगे बढ़ा जाएगा। ये योजना मुख्‍य तौर पर ट्रिपल आर से जुड़ी है। जिसमें रिड्यूज, रीयूज और रीसाइकिल शामिल है। वैज्ञानिक आधार पर कचरे का समाधान कर इस लक्ष्‍य को पाने में सफलता हासिल हो सकती है।

स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में अगले पांच वर्षों के भीतर शहरों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन किया जाएगा, जिससे महानगरों और शहरों के बाहर कूड़े के पहाड़ बनने की नौबत नहीं आएगी। इसी तरह अमृत के दूसरे चरण में सभी शहरों के हर घर को नल से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा सीवेज के पानी को साफ कर दोबारा उपयोग करने लायक बनाया जाएगा।

इस मिशन के तहत करीब 4700 लोकल बॉडीज को स्‍वच्‍छ पानी की आपूर्ति की भी शुरुआत हो जाएगी। इस योजनाओं की सबसे बड़ी खास बात देश के शहरों से निकलने वाले कचरे और इससे बनने वाले कूड़े के पहाड़ों को कम करने में मदद मिल सकेगी। आपको बता दें कि देश के विभिन्‍न छोटे और बड़े शहर कचरे से बनने वाले पहाड़ों और इससे होने वाले परेशानियों से दो चार हो रहे हैं।

आज जिन योजनाओं की शुरुआत पीएम मोदी करेंगे उसकी एक और खास बात ये भी है कि सरकार इसके तहत देश में करीब 2.68 करोड़ स्‍वच्‍छ पानी के कनेक्‍शन लगाएगी जिसके तहत लोगों को साफ पानी मिल सकेगा। इसके तहत करीब 500 शहरों में 2.64 करोड़ सीवर कनेक्‍शन भी दिए जाएंगे। इसके करीब 10.5 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

Related Articles

Back to top button