ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

आज खत्म होगी PM मोदी को मिले गिफ्ट्स की नीलामी, नीरज चोपड़ा के भाले की लगी सबसे ऊंची बोली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी आज खत्म हो रही है। बोली लगाने वालों ने ऐतिहासिक वस्तुओं और धार्मिक कलाकृतियों में अधिक रुचि ली है, जबकि ओलंपिक खिलाड़ियों के खेल उपकरणों की सबसे अधिक बोली लगी है। 17 सितंबर को नीलामी शुरू होने के बाद से ही सभी की निगाहें ओलंपियन और पैरालिंपियन खिलाड़ियों के खेल उपकरणों पर थीं। गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा द्वारा इस्तेमाल किए गए भाले को पहले दिन सबसे अधिक 10 करोड़ रुपए की बोली मिली। बाद में इसे इस संदेह पर रद्द कर दिया गया कि यह एक नकली बोली हो सकती है।

प्रधानमंत्री के स्मृति चिन्हों से संबंधित साइट https://pmmementos.gov.in/ पर नवीनतम बोली विवरण के अनुसार एक हफ्ते बाद, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता द्वारा इस्तेमाल किया गया भाला 1,00,50,000 रुपए की बोली के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। हालांकि, अब तक इसे केवल दो बोलियां मिली हैं। इसकी तुलना में, एक धातु की गदा जिसका आधार मूल्य 2,500 रुपए था, उसे 54 बोलियां मिली हैं, जिसमें उच्चतम बोली 5 लाख रुपए है। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल द्वारा इस्तेमाल किए गए भाले के लिए 1,00,05,000 रुपए की बोली प्राप्त हुई, जिसका आधार मूल्य 1 करोड़ रुपए रखा गया था।

अयोध्या में राम मंदिर के लकड़ी के मॉडल के लिए 24 बोलियां आईं। इसका आधार मूल्य 2,50,000 रुपए है। टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के गोलेड मेडल विजेता कृष्णा नागर के हस्ताक्षर वाले एक बैडमिंटन रैकेट को सबसे अधिक 80.15 लाख रुपए की बोली मिली, लेकिन इसमें केवल तीन बोली लगाने वालों ने रुचि दिखाई। दूसरी ओर, भगवान राम, हनुमान, लक्ष्मण और देवी सीता को दर्शाने वाली एक छोटी धातु की मूर्ति, जिसे भगवान राम परिवार कहा जाता है, को 44 बोलियां मिलीं, जिसमें उच्चतम बोली 1.35 लाख रुपए है। इसका आधार मूल्य केवल 10,000 रुपए था।

Related Articles

Back to top button