ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

अगर T20 विश्व कप में भारत को हरा देता है पाकिस्तान तो खिलाड़ियों को मिलेगा ब्लैंक चेक!

नई दिल्ली। ICC T20 World Cup 2021 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है, क्योंकि इस मेगा इवेंट के लिए टीमों ने यूएई और ओमान पहुंचना शुरू कर दिया है। यूएई और ओमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ की मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला जाना है, जिसका फाइनल मुकाबला अगले महीने 14 नवंबर को होगा, लेकिन उससे भी बड़ा मुकाबला फाइनल से ठीक 20 दिन पहले होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं, 24 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच की, जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया रमीज राजा ने दावा किया है कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को टी20 विश्व कप में हरा देती है तो फिर पीसीबी को एक इनवेस्टर की तरफ से ब्लैंक चेक मिलेगा।

पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने बताया कि एक निवेशक ने उनसे संपर्क किया था, जिन्होंने उनसे वादा किया था कि पाकिस्तान आगामी टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत पर अपनी पहली जीत दर्ज कर सकता है तो उस निवेशक से बोर्ड को ब्लैंक चेक मिलेगा।  क्रिकेट पाकिस्तान ने रमीज राजा के हवाले से लिखा है, “पीसीबी 50 फीसदी आइसीसी की फंडिंग पर चलाता है। ICC को 90 फीसदी फंडिंग भारत से आती है। मुझे डर है कि अगर भारत ने आइसीसी को फंड देना बंद कर दिया तो पीसीबी गिर सकता है, क्योंकि पीसीबी आईसीसी को जीरो फीसदी फंडिंग देता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। एक मजबूत निवेशक ने मुझसे कहा कि अगर पाकिस्तान आगामी टी20 विश्व कप में भारत को हरा देता है तो पीसीबी के लिए एक ब्लैंक चेक तैयार है।” कई वर्षों तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हुई थी, लेकिन पीसीबी को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ निर्धारित सीरीज से काफी उम्मीद थी। हालांकि, दोनों टीमों ने अपने-अपने दौरों से हटने के साथ बोर्ड को झटका दिया है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया।

Related Articles

Back to top button