ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
टेक्नोलॉजी

Google का ऐलान, जलवायु परिवर्तन के बारे में गलत जानकारी देने वाले Advertisements को नहीं करेगा पोस्ट

नई दिल्ली। टेक कंपनी Google ने अपने सर्च इंजन और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर जलवायु परिवर्तन के बारे में गलत सोचना देने वाले विज्ञापन पोस्ट न करने का ऐलान किया है। कंपनी के इस कदम से गलत जानकारी को फैलने से रोका जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले यूट्यूब ने कोरोनावायरस की गलत जानकारी देने वाली लाखों वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया था।

Google ने कहा है कि ऑनलाइन पोस्ट होने वाले विज्ञापन में दुनिया के तापमान बढ़ने को गलत बताया जा रहा था। साथ ही जलवायु परिवर्तन से संबंधित गलत जानकारी साझा की जा रही थी। कंपनी ने आगे कहा है कि इस तरह के विज्ञापन ने जनता की राय को भ्रमित किया है।

अगस्त में हटाएं 10 लाख से ज्यादा वीडियो

आपको बता दें कि यूट्यूब ने अगस्त में अपने प्लेटफॉर्म से एक मिलियन से ज्यादा वीडियो को हटाया था। इन सभी वीडियो में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) से जुड़ी गलत जानकारी फैलाई जा रही थी। इससे पहले भी कंपनी ने फरवरी 2020 में अपने प्लेटफॉर्म से कोरोनावायरस से जुड़ी 5 लाख से अधिक वीडियो को हटाया, जो वायरस की गलत जानकारी दे रही थी। इन सभी वीडियो को बहुत कम देखा गया था। कंपनी का कहना था कि हमने यूजर्स तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया था।

जल्द लॉन्च होगा यह फीचर

यूट्यूब अपने यूजर्स के लिए चैप्टर फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग Algorithms तकनीक का सपोर्ट दिया जाएगा, जिससे वीडियो में चैप्टर वीडियो अपने-आप जुड़ जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में क्रिएटर्स को वीडियो अपलोड करने के दौरान खुद चैप्टर जोड़ने पड़ते हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फीचर टेस्टिंग जोन में है। इस फीचर को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इस फीचर से सबसे ज्यादा फायदा क्रिएटर्स को ही होगा।

Related Articles

Back to top button