ब्रेकिंग
हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे... Dhanbad Crime News: धनबाद के बलियापुर जंगल में मिला महिला का सिर कटा शव, पूजा सामग्री मिलने से नरबलि... Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे...
विदेश

अमेरिका ने यूरोपीय संघ के उत्पादों पर लगाया 4 बिलियन का नया टैरिफ

अमेरिका ने यूरोपीय संघ के सामानों पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, “ट्रंप प्रशासन ने यूरोपीय संघ पर 4 बिलियन का नया टैरिफ लगाया है। सोमवार को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के व्यापार प्रतिनिध ने इसकी घोषणा की। इनमें मांस, पनीर, पास्ता, फल, कॉफी और एल्कोहल समेत 89 उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाया गया है।

ट्रम्प प्रशासन ने पहले से ही यूरोपीय स्टील और एल्यूमीनियम पर टैरिफ लगा चुका है। अमेरिका ने यह टैरिफ उस समय लगाया है, जब यूएस और चीन द्वारा एक व्यापार सौदे पर वार्ता फिर से शुरू होने वाली है। अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह चीन के साथ व्यापारिक मुद्दे पर बातचीत करेंगे।
बता दें कि अमेरिका ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह यूरोपीय संघ (ईयू) से मंगाई जाने वाली 11.2 अरब डॉलर की वस्तुओं पर नया शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है। इन वस्तुओं में विमान हवाई जहाज से लेकर गाय के दूध के चीज और जैतून जैसी अनेक वस्तुएं हैं।

अमेरिका ने यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी एयरबस को यूरोपीय संघ की सब्सिडी के जवाब में यह कदम उठाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ वर्षों से व्यापार में अमेरिका का फायदा उठा रहा है।

अमेरिका ने 2004 में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत की थी कि यूरोपीय संघ एयरबस को अनुचित समर्थन दे रहा है। डब्ल्यूटीओ व्यापार और विवाद निपटाने के लिए नियम तैयार करता है। डब्ल्यूटीओ ने पिछले साल मई में दिए अपने फैसले में कहा था कि यूरोपीय संघ ने एयरबस को कुछ अवैध सब्सिडी दी है, जिससे उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी बोइंग को नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button