ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

त्योहारी सीजन में दिल्ली को दहलाने की कोशिश में आतंकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और त्योहारी सीजन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में एक आतंकवादी हमले के इनपुट के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा की।

उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि आतंकवादियों को स्थानीय लोगों का समर्थन लेने से कैसे रोका जाए। बैठक में अस्थाना ने बताया कि दिल्ली में आतंकी हमले की सूचना मिली है। हालांकि, ऐसा हमला तब तक नहीं हो सकता जब तक कि हमलावरों को स्थानीय समर्थन न मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय अपराधी, गैंगस्टर और रूढ़िवादी तत्व इस तरह के हमले में मदद कर सकते हैं।

पुलिस आयुक्त ने कहा, साइबर कैफे, केमिकल की दुकान, पार्किंग स्थल, कबाड़ और कार डीलरों की पेशेवर रूप से जांच और निगरानी की जानी चाहिए। इनपुट हैं कि पेट्रोल पंप और पेट्रोल टैंकरों को भी निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने किराएदारों और श्रमिकों के सत्यापन के लिए अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए। सामुदायिक पुलिसिंग पर ध्यान देने के साथ, पुलिस आरडब्ल्यूए, अमन समिति के साथ भी बैठक करेगी।

बता दें कि दिल्ली में इस समय कई जगहों पर रामलीला और दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। इस दौरान यहां पर काफी भीड़ होती है। इसके अलावा दशहरा के दिन भी बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। बाजारों में भी इस समय काफी भीड़ हो रही है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अक्सर आतंकियों की निगाहें रहती हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि भीड़ वाली जगहों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। इसलिए पुलिस को और चौकसी बढ़ाने के निर्देश मिले हैं। ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

Related Articles

Back to top button