ब्रेकिंग
LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ...
खेल

इन दो खिलाड़ियों ने सितंबर महीने के लिए जीता ICC अवार्ड, किया था शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने और इंग्लैंड के कप्तान हीथर नाइट को सितंबर महीने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने सम्मानित किया है। लामिछाने और हीथर नाइट को आइसीसी प्लेयर आफ द मंथ का विजेता चुना गया है। लामिछाने ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर नसुम अहमद और यूएसए के हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज जसकरन मल्होत्रा को पीछे छोड़ते हुए मजबूत प्रतिस्पर्धा में इस अवार्ड को अपने नाम किया। लामिछाने के अलावा इन खिलाड़ियों ने भी सितंबर के महीने में कुछ शानदार प्रदर्शन किए।

आइसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के दौरान कुछ चौंका देने वाले प्रदर्शनों के साथ लामिछाने का एक शानदार महीना रहा। उन्होंने छह एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें 7.38 की औसत और 3.17 की इकानमी से 18 विकेट लिए और टूर्नामेंट के दौरान स्टैंड-आउट गेंदबाज थे। उनके दो दमदार प्रदर्शन पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 4/35 और 6/11 के मैच के आंकड़ों के साथ आए। उनका अन्य यादगार प्रदर्शन ओमान के खिलाफ था, जहां उन्होंने 4/18 के आंकड़े दर्ज किए।

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट को उनके साथी खिलाड़ी चार्ली डीन और दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली, लेकिन इस महीने के पुरस्कार के लिए उनको सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। नाइट ने अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की एकदिवसीय सीरीज जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नाइन ने 42.80 की औसत से 214 रन बनाए और गेंद के साथ भी ठीक थीं। उन्होंने इस सीरीज में तीन विकेट भी अपने नाम किए थे। पहले और चौथे वनडे में उनके बल्ले से दो शानदार पारियां देखने को मिलीं। पहले मैच में हीथर नाइट ने 89 रनों की पारी खेली, जबकि चौथे मुकाबले में 101 रनों की पारी खेली। कप्तान के रूप में उन्होंने इंग्लैंड को पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत भी दिलाई।

Related Articles

Back to top button