Breaking
ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्... 11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान IIT रुड़की के साइंटिस्ट कराएंगे बारिश! उत्तराखंड के जंगलों में ऐसे बुझेगी आग ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’, सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक गुना में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार, नौ बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान सागर में सागर में उत्साह के साथ हो रहा मतदान, सुबह 9 बजे तक 14.33 प्रतिशत वोटिंग 2 साल में 100 करोड़ से 1100 करोड़ हो गए? सुप्रीम कोर्ट का ED से सवाल, केजरीवाल पर सुनवाई जारी आपके एक वोट ने 370 हटवाया, राम मंदिर बनवाया लेकिन यह तो ट्रेलर है, खरगोन में बोले पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। मध्य प्रदेश में पदयात्रा का आज चौथा दिन है। इसके बाद राहुल अपनी टीम के साथ राजस्थान में प्रवेश करेंगे, जहां अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी लड़ाई खुलकर सामने आ चुकी है।

राहुल गांधी की यात्रा आज जब ओमकारेश्वर से इंदौर की तरफ बढ़ रही थी तो टी ब्रेक के दौरान धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिर गए। वहां मौजूद समर्थकों और सुरक्षा बलों ने उन्हें सहारा दिया। इसके बाद दिग्विजय उठकर खड़े हुए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्विजय सिंह को इस हादसे में गंभीर चोटें नहीं पहुंची हैं। वह स्वस्थ नजर आ रहे हैं और यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दिग्विजय आज राहुल गांधी के साथ भी कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नजर आए।

आपको बता दें कि बड़वाह से करीब 4 किमी की दूरी पर राहुल गांधी अचानक चोर बावड़ी के पास एक होटल में चाय के लिए रुक गए। उस समय वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। इस कारण दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर पड़े। कुछ कार्यकर्ता भी उनके ऊपर गिर पड़े। दिग्विजय सिंह ने इस पूरे प्रकरण को लेकर नाराजगी भी जताई है।

राहुल गांधी की यह यात्रा आज खरगोन जिले के मनिहार, बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल यहां डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के स्मारक पर जाकर भारतीय संविधान के निर्माता को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत देश और प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि उनकी यात्रा में आज उनकी बहन प्रियंका गांधी नहीं दिखीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह दिल्ली वापस लौट चुकी हैं।

ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान     |     मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्र को     |     11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान     |     IIT रुड़की के साइंटिस्ट कराएंगे बारिश! उत्तराखंड के जंगलों में ऐसे बुझेगी आग     |     ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’, सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक     |     गुना में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार, नौ बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान     |     सागर में सागर में उत्साह के साथ हो रहा मतदान, सुबह 9 बजे तक 14.33 प्रतिशत वोटिंग     |     2 साल में 100 करोड़ से 1100 करोड़ हो गए? सुप्रीम कोर्ट का ED से सवाल, केजरीवाल पर सुनवाई जारी     |     आपके एक वोट ने 370 हटवाया, राम मंदिर बनवाया लेकिन यह तो ट्रेलर है, खरगोन में बोले पीएम मोदी     |     हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें