ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
खेल

IPL 2021 Final: इस बार जश्न मनाने का मौका CSK या KKR में किसका, जानिए दोनों टीमें कब-कब बनीं चैंपियन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का विजेता कौन होगा इसका पता 15 अक्टूबर को सीएसके और केकेआर के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में चल जाएगा। फाइनल तक दोनों ही टीमें कड़ी मेहनत के बाद पहुंची है और अगर सीएसके जीत जाती है तो वो चौथी बार विजेता बनेगी जबकि केकेआर को जीत मिलती है तो वो तीसरी बार खिताबी जीत हासिल करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स अब तक अपने धुरंधर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई में तीन बार आइपीएल चैंपियन बनी है तो वहीं कोलकाता को गौतम गंभीर की कप्तानी में ये सफलता मिली थी।

सीएसके तीन बार तो केकेआर दो बार बन चुकी है चैंपियन

सीएसके और केकेआर के बीच अब तक सिर्फ एक खिताबी जीत का फर्क है। एक तरफ जहां चेन्नई की टीम ने तीन बार ये उपलब्धि हासिल की है तो वहीं दूसरी तरफ कोलकाता के नाम पर ये उपलब्धि दो बार दर्ज है। चेन्नई ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई में पहली बार 2010 में आइपीएल खिताब जीता था। इस सीजन में सीएसके ने फाइनल में फाइनल में मुंबई इंडियंस को 22 रन से हराया था। इसके ठीक अगले साल यानी साल 2011 में सीएसके एक बार फिर से फाइनल में आरसीबी को 58 रन से हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। फिर सीएसके को साल 2018 में तीसरी बार खिताब जीतने का मौका मिला और इस बार धौनी की टीम ने हैदराबाद को फाइनल में 8 विकेट से हराकर ये कमाल किया था।

कोलकाता की बात करें तो इस टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में पहली बार साल 2012 में ये कमाल किया था और फाइनल मुकाबले में सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया था। वहीं 2014 में एक बार फिर से इस टीम ने चैंपियन बनने का गौरव गौतम गंभीर की कप्तानी में हासिल किया। इस साल केकेआर ने फाइनल में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम की थी।

Related Articles

Back to top button