ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
खेल

IPL 2021 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मोर्गन और धौनी हैं सबसे नीचे, केएल राहुल ने मारी बाजी

नई दिल्ली। आइपीएल 2021 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ शुक्रवार को होगा। इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों टीमों ने यहां तक का सफर अच्छे प्रदर्शन और बेहतरीन कप्तानी के दम पर तय किया। एम एस धौनी और इयोन मोर्गन की बेहतरीन कप्तानी का ही नतीजा है कि दोनों टीमों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई, लेकिन बतौर बल्लेबाज दोनों ही इस लीग में फेल रहे हैं। बात चाहे धौनी की हो या फिर मोर्गन की बतौर बल्लेबाज इन दोनों में ही इस सीजन में निराश किया। यही नहीं बतौर कप्तान इस सीजन में मोर्गन रन बनाने के लिहाज से आठवें स्थान पर हैं तो अब तक धौनी नौवें नंबर पर।

मोर्गन और धौनी के बल्ले से नहीं निकले रन, केएल राहुल पहले नंबर पर

आइपीएल 2021 में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने लीग व प्लेआफ मुकाबले को मिलाकर कुल 129 रन बनाए हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 8वें नंबर पर हैं तो वहीं महेंद्र सिंह धौनी तो सबसे निचले पायदान पर हैं। वो 114 रन के साथ नौवें नंबर पर हैं। यहां हम आपको बता दें कि इस सीजन में हैदराबाद की कप्तानी डेविड वार्नर और केन विलियमसन दोनों ने की थी और बतौर कप्तान दोनों ही लिस्ट में शामिल हैं। इसमें 193 रन के साथ वार्नर छठे तो वहीं केन 158 रन के साथ सांतवें नंबर पर हैं।

आइपीएल के 14वें सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड केएल राहुल के नाम रहा जिन्होंने कुल 626 रन बनाए तो वहीं 484 रन के साथ संजू सैमसन दूसरे नंबर पर रहे। वहीं दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत 19 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि विराट कोहली 405 रन के साथ चौथे स्थान पर रहे। रोहित शर्मा ने कुल 381 रन बनाए और वो पांचवें नंबर पर रहे।

आइपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

626 रन- केएल राहुल

484 रन- संजू सैमसन

419 रन- रिषभ पंत

405 रन- विराट कोहली

381 रन- रोहित शर्मा

193 रन- डेविड वार्नर

158 रन- केन विलियमसन

129 रन- इयोन मोर्गन

114 – MS Dhoni

Related Articles

Back to top button