ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

Raipur Blast: रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में विस्फोट, CRPF के चार जवान हुए घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज सुबह एक ब्लास्ट हो गया है। हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन पर CRPF स्पेशल ट्रेन में इग्नाइटर सेट (igniter) का बाक्स फर्श पर गिरने से विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं। घटना सुबह 6.30 बजे हुई जब झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी। सीआरपीएफ के एक जवान और एक हेड कांस्टेबल को रायपुर के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

jagran

सभी घायलों का इलाज चल रहा

प्रारंभिक सूचना की मानें तो शिफ्टिंग के दौरान इग्नाइटर गिर जाने से यह हादसा हुआ। फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। वहीं एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, रेलवे के अधिकारियों की पुष्टि से पहले छह जवानों के घायल होने की सूचना मिली थी।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी, जिसमें तीन कंपनी की शिफ्टिंग हो रही थी, सामान लोडिंग के दौरान इग्नाइटर सेट और एसडी कार्तिज जो की ट्यूब लान्चिंग में यूज होता है, का एक बाक्स लोडिंग के दौरान स्पेशल ट्रेन के बोगी नंबर नौ के गेट के पास हाथ से छूट गया, जिससे छोटा ब्लास्ट हुआ, जिससे 4 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button