ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

छत्‍तीसगढ़ की सब-जूनियर और जूनियर तैराकी खिलाड़ी 17 अक्‍टूबर को कर्नाटक के लिए होंगे रवाना

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की तैराकी टीम कर्नाटक में आयोजित स्‍पर्धा में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इसके लिए चयनित खिलाडि़यों की टीम आगामी 17 अक्‍टूबर को रवाना होगी। कर्नाटक तैराकी एसोसिएशन द्वारा भारतीय तैराकी महासंघ के तत्वावधान में 37वीं सब-जूनियर और 47वीं जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 अक्टूबर से किया जा रहा। 23 अक्टूबर तक बसावंगुड़ी एक्वेटिक्स सेंटर, नेशनल कालेज के पास, बैंगलोर, कर्नाटक में आयोजित है।
कर्नाटक तैराकी एसोसिएशन द्वारा भारतीय तैराकी महासंघ के तत्वावधान में आयोजित 37वीं सब-जूनियर और 47वीं जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य के 33 बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ी 17 अक्टूबर को रवाना होंगे।
सब-जूनियर और जूनियर बालक-बालिका तैराकी खिलाडि़यों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए छत्तीसगढ़ तैराकी एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, सचिव सहीराम जाखड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उम्‍मीद जताई है कि तैराकी के लिए चयनित खिलाड़ी कनार्टक में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब पर कब्‍जा करेंगे। वहीं खिलाडि़यों में भी स्‍पर्धा को लेकर काफी उत्‍साह है।
तैराकी टीम में इनका हुआ चयन
आयन अली खान, उमेश गुप्ता, अमर प्रकाश साहू, यश तिवारी, जैस्मिन लाह, भूमी गुप्ता, अजिंक्य सिंह, शाल्मली दुबे, अर्णव शर्मा, प्रार्थ श्रीवास्तव, श्रृष्टि, अभय बंजारा, अभय प्रकाश साहू, सिद्धार्थ सिंह, सौर्य सिंह, आहाना श्रीवास्तव, गीतिका घोष, अक्षिता कश्यप, तृषा बंजारे, कणिका नायर, कौस्तुभ देवांगन, अलौकिक किरण, आकाश चंद्राकर, शिवांगनी पांडेय, अंश चंद्राकर, स्त्रोतस्विनी लाह, सत्यम पांडेय, नमन नेताम, अयान खन्ना, चंनकेसलू रूचिता नायडू और सिदिक्षा का चयन किया गया है। वहीं गोपी सुभाष टीम कोच और मनोरमा टीम मैनेजर के रूप में हाेंगे।

Related Articles

Back to top button