ब्रेकिंग
Hartalika Teej 2026 Katha: 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें देवी पार्वती की तपस्या की... Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो...
देश

फर्जी हस्‍ताक्षर कर कंपनी के डायरेक्टर पद से हटाया, बैंकों में रखी जमीन गिरवी, मामला दर्ज

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ 420, 467, 468, 471 और 34 के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है। टिकेश चंद्राकर, आनंद अग्रवाल, गिरीश और परेश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खम्हारडीह थाने में प्रार्थी अंकित जिंदल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
अंकित ने बताया कि टिकेश चंद्राकर, आनंद अग्रवाल, गिरीश और परेश अग्रवाल संयुक्त रूप से सागर एग्रीकल्चर एंड प्रा.लि. के नाम से देवेंद्र नगर, अनुपम नगर में 1986 से कंपनी संचालित कर रहे थे। प्रार्थी और आरोपित सभी कंपनी के डायरेक्टर थे। आरोपितों द्वारा प्रार्थी का त्याग पत्र तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर कर 2012 में डायरेक्टर पद से हटा दिया गया।
इसके बाद कंपनी की जमीन को अलग-अलग बैंकों में गिरवी रख दिया गया। इसके अलावा कंपनी के नाम पर स्थित जमीनों को बेचने की कोशिश की जा रही। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है।
निर्माणधीन हास्टल के गार्ड की हत्या, सिर पर वार
विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक की नुकीली चीज से सिर में मारकर हत्या कर दी गई।मृतक प्रयास फाउडेंशन निर्माणधीन हास्टल में तैनात था।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विधानसभा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद निवासी टुकेश यादव का शव सड्डू में बन रहे प्रयास फाउडेंशन हास्टल में मिला।मृतक के सिर में चोट के निशान हैं।जानकारी के अनुसार रात में दो गार्ड तैनात थे।दूसरे गार्ड ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग चोरी की नियत से आए थे। जिसे टुकेश ने देख लिया।
इसी दौरान चोर ने नोकीली चीज से सिर पर वार कर दिया। जिससे टुकेश की मौत हो गई। पुलिस कई अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के शरीर में कहीं और चोट के निशान नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला और साफ हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button