ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मनोरंजन

कृति सेनन ने ब्लैक ब्रालेट और स्लिट स्कर्ट में दिखाए बोल्ड मूव्स, वायरल हो रहा है ‘बांसुरी’ सॉन्ग

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ‘परमसुंदरी’ कृति सेनन अपने सॉन्ग से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार उनके साथ राजकुमार राव भी है जो अपकमिंग फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ के ट्रैक ‘बांसुरी’ में ताल से ताल मिला रहे हैं। इस गाने में कृति और राजकुमार की सिजलिंग केमिस्ट्री गजब की है। ये सॉन्ग दरअसल एक फुट-टैपिंग ट्रैक है जो सुनने में काफी सुदिंग हैं। सचिन-जिगर का ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस गाने का वीडियो रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। गाने में कृति सेनन का बोल्ड अंदाज लोगों को काफी अटरैक्ट कर रहा है। कृति ने ब्लैक ब्रालेट के साथ हाई थाई स्लिट स्कर्ट पहने हैं। कृति काफी हॉट लग रही हैं। गाने में उनके डांस मूव्स भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। कुछ ही घंटों में वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि फिल्म ‘बांसुरी’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो माता-पिता को गोद लेने की एक अजीब योजना तैयार करता है ताकि वह अपने प्यार से शादी कर सके। कृति और राजकुमार राव के साथ फिल्म में परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी लीड रोल में हैं। दिनेश विजन द्वारा निर्मित और अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित ‘हम दो हमारे दो’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है।

वहीं कृति तान्हा जी फेम निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक ओम राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बताया कि कृति सेनन ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। ओम राउत ने कुछ फोटोज पोस्ट की हैं उन फोटोज में कृति और ओम एक साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट है।

ओम राउत निर्देशित फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन जानकी का किरदार निभा रही हैं, ये फिल्म रामायण पर आधारित है। यहीं नहीं इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास भी हैं। वो इस फिल्म में श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। कृति इसके साथ ही शहजादा की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button